लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी रूस के ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में होंगे मुख्य अतिथि, जानिए पूरी डीटेल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2019 05:46 IST

इसी बीच भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्लादिवोस्तोक में होने जा रहे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान में होने जा रहे जी-20 समिट से इतर रूस, भारत और चीन की त्रिपक्षीय वार्ता होगी।गुरुवार को मोदी नेशिखर बैठक से अलग पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गनाइजेशन  समिट में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान में गए हुए हैं। यहां उन्होंने समित से इतर चीन और रूस के राष्ट्रपति से प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की है।

पीएम ने चीन को पाकिस्तान के  आतंक समर्थक रुख के बारे में बताया तो वहीं दूसरी तरफ रूस को अपना सबसे पुराना दोस्त बताकर शुक्रिया अदा भी किया। साथ ही पाक पीएम इमरान खान से इस सम्मेलन में मोदी ने दूरी बना कर रखी हुई है।

इसी बीच भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्लादिवोस्तोक में होने जा रहे ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी यह आमंत्रण स्वीकार किया है। इस पर इससे ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।इतना साफ है कि मोदी ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

 जापान में होने जा रहे जी-20 समिट से इतर रूस, भारत और चीन की त्रिपक्षीय वार्ता होगी। गुरुवार को मोदी नेशिखर बैठक से अलग पुतिन के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। साथ ही इस बातचीत में दोनों नेताओं ने कहा कि विश्वास पर आधारित पुराने रिश्ते को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

विजय गोखले बताया है कि दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि यह नेतृत्व और जनता के बीच विश्वास पर आधारित एक पुराना रिश्ता है और इस रिश्ते को बनाए रखने प्रोत्साहन देने की जरूरत है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील