लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी भारत-ईयू शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल नहीं जायेंगे

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक में हिस्सा लेने अगले महीने पुर्तगाल की यात्रा पर नहीं जायेंगे और अब यह बैठक डिजिटल माध्यम से होगी ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय किया गया है कि यह शिखर बैठक 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित की जायेगी ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद भारत-यूरोपीय संघ शिखर बैठक को 8 मई को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का निर्णय किया गया है।’’

उन्होंने इस मुद्दे पर मीडिया के सवालों पर यह जानकारी दी । 16वीं भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक 8 मई को पुर्तगाल के शहर पोर्तो में आयोजित होनी थी ।

बागची ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक ईयू+27 प्रारूप में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो दोनों पक्षों के सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने की साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है ।

प्रधानमंत्री के भारत-ईयू शिखर बैठक में हिस्सा लेने के लिये जाने के दौरान फ्रांस की यात्रा करने की भी उम्मीद थी।

उल्लेखनीय है कि 27 देशों का यूरोपीय संघ, भारत के लिये सामरिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। वर्ष 2018 में ईयू कुल मिलाकर भारत का सबसे बड़ा कारोबारी सहयोगी रहा । वर्ष 2018-19 में भारत का यूरोपीय संघ के साथ द्विपक्षीय कारोबार 115.6 अरब डालर रहा । इसमें निर्यात 57.17 अरब डालर रहा जबकि आयात 58.42 अरब डालर रहा ।

15वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का आयोजन पिछले वर्ष जुलाई में हुआ था और इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधों को और विस्तार देने के लिये कार्य केंद्रित एजेंडा रखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए