लाइव न्यूज़ :

मंगलवार को पुडुचेरी में रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 13:11 IST

Open in App

पुडुचेरी, 29 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में राजग के प्रति समर्थन जुटाने के लिये मंगलवार को यहां चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि मोदी की 25 फरवरी के बाद राजग उम्मीदवारों के पक्ष में पुडुचेरी में दूसरी रैली होगी ।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री यहां एएफटी थिडल में रैली को संबोधित करेंगे।

पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का नेतृत्व करने वाली पार्टी एआईएनआरसी विधानसभा की कुल 30 में से 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा नौ और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर किस्मत आजमा रही है।

एआईएनआरसी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी दो सीटों तत्तनचावड़ी और यनम से चुनाव लड़ रहे हैं। पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए