लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने नीतीश को 70 वें जन्मदिन पर बधाई दी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:37 IST

Open in App

पटना, 01 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके 70वें जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में बिहार में राजग सरकार राज्य के विकास के लिए कई कदम उठा रही है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं’’।

नीतीश ने इसपर धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री जी, शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद एवं आभार।’’

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने भी नीतीश को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

चौहान ने मुख्यमंत्री को फोन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और सानन्द जीवन की कामना की।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार राज्य विकास-पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

बिहार में डेढ़ दशक से मुख्यमंत्री पद पर आसीन नीतीश ने राजनेता सहित अन्य लोगों द्वारा उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामना दिए जाने पर ट्वीट कर कहा, ‘‘ हमारे जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए सभी को आभार। आप सबकी प्रार्थनाओं, दुआओं से हमें विकास पथ पर निरंतर चलने की ऊर्जा मिलती है। आप सबके सहयोग, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से हम सब मिलकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।’’

नीतीश की पार्टी जदयू उनके जन्मदिन के अवसर पर राज्यव्यापी समारोह आयोजित करने के साथ इस दिन को ‘‘विकास दिवस’’ के रूप में मना रही है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर स्थित अपने बूथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया।

उन्होंने अपनी पत्नी गिरिजा देवी एवं जदयू नेताओं के साथ मिलकर 70 पाउंड का केक काटा। इस अवसर पर आरसीपी सिंह ने कहा कि विकास दिवस जदयू परिवार के लिए त्योहार है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है। आज बिहारी देश और दुनिया के किसी भी कोने में गर्व के साथ रहते हैं तो यह उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ है।

सिंह ने कहा कि न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को नीतीश ने बिहार में संभव करके दिखाया और हर क्षेत्र एवं हर तबके को विकास का एक समान अवसर उपलब्ध कराया, आज केन्द्र सहित देश के कई राज्य यहां की योजनाओं को अपना रहे हैं। उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही जदयू के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कजरी बुजुर्ग में विकास दिवस मनाया।

इस मौके पर कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से देश और दुनिया में बिहार को ऊंचाई प्रदान की है, उनके प्रयासों से आज बिहार विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। आम अवाम और खासकर आज की नई पीढ़ी को उनके कार्यों एवं विचारों से अवगत कराने में विकास दिवस की बड़ी भूमिका होगी।

बिहार में विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व कर रही राजद के वरिष्ठ विधायक और मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र द्वारा विपक्ष की ओर से भी नीतीश का अभिनंदन किया गया।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जो असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के लिए वहां के दौरे पर हैं, ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

नीतीश के करीबी सहयोगी और मंत्री अशोक चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति मुख्यमंत्री के उत्साह के सम्मानस्वरूप अपने आधिकारिक निवास पर 70 पौधे लगाने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए