लाइव न्यूज़ :

'प्रधानमंत्री सामने आइए, चीन का सामना करने का वक्त आ गया', चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद प्रियंका गांधी ने उठाई मांग

By स्वाति सिंह | Updated: June 17, 2020 14:15 IST

लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। इसपर प्रियंका गाँधी, राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं, प्रियंका ने कहा कि अब चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए।प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी धरती मां, हमारी संप्रभुता खतरे में है।

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आएं क्योंकि देश की संप्रभुता खतरे में है। उन्होंने यह भी कहा कि अब चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी धरती मां, हमारी संप्रभुता खतरे में है। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। क्या हम चुप बैठे रहेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत की जनता सच की हकदार है, उसे ऐसे नेतृत्व की दरकार है, जो हमारी जमीन छिनने से पहले अपनी जान देने के लिए तैयार हो। सामने आइए, नरेंद्र मोदी जी, चीन का सामना करने का वक्त आ गया है।’’

गौरतलब है कि लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने की पृष्ठभूमि में बुधवार को सवाल किया कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सामने आकर को देश को सच्चाई बताएं और हम सब उनके साथ खड़े हैं। गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘दो दिन पहले हिंदुस्तान के 20 सैनिक शहीद हुए। उन्हें उनके परिवारों से छीना गया है। चीन ने हमारी जमीन हड़पी है। प्रधानमंत्री जी, आप चुप क्यों हैं? आप कहां छिप गए हैं?’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप बाहर आइए। पूरा देश, हम सब आपके साथ खड़े हैं। देश को सच्चाई बताइए। डरिए मत।’’ इससे पहले, उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? वह छिपे हुए क्यों हैं? अब बहुत हो चुका। हमें यह जानने की जरूरत है कि क्या हुआ है। हमारे सैनिकों की हत्या करने की चीन की हिम्मत कैसे हुई? हमारी भूमि पर कब्जा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?’’

टॅग्स :प्रियंका गांधीराहुल गांधीकांग्रेसचीनलद्दाखहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप