लाइव न्यूज़ :

आगरा में पुजारी की हत्या

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:30 IST

Open in App

आगरा,17 मार्च आगरा के खंदारी क्षेत्र में मऊ रोड के पास के जंगल में बने पथवारी मंदिर में पुजारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (शहर) बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय निवासी होशियार सिंह ने दी। प्रमोद ने बताया कि सिंह प्राचीन मंदिर में पूजा करने गए थे और उन्होंने वहां पुजारी शिवगिरी को खून से लथपथ पड़े पाया, वहीं पास ही एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी जिस पर खून के निशान थे।

एसपी ने बताया कि सिंह ने घटना की सूचना ग्रामीणों को दी और फिर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद एसपी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मौका-ए-वारदात से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पुजारी की हत्या की खबर से बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर पहुंच गए और उनमें आक्रोश था। ग्रामीणों ने बताया शिवगिरी पिछले 30 साल से मंदिर में पुजारी थे और मूलत: फतेहपुरसीकरी के गांव खेड़ा भोपुर के निवासी थे।

पुलिस को आशंका है कि नशे में किसी ने वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस को मंदिर परिसर में शराब की बोतल भी मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में पुलिस कभी नहीं आती इसलिए यहां जुआरियों और नशा करने वालों का आना-जाना लगा रहता है और हो सकता है कि उन्हीं में से किसी ने पुजारी की हत्या की हो।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए