लाइव न्यूज़ :

Presiding Officers Conference: बिहार में 44 साल बाद आयोजन?, पटना में 20-23 जनवरी, 2025 तक कार्यक्रम, सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला लेंगे हिस्सा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 12, 2024 15:14 IST

Presiding Officers Conference: उपराष्ट्रपति विधान परिषद सभापति के कक्ष में और लोकसभा अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।अधिकारी सम्मेलन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए विशेष कक्ष बनाए जा रहे हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में 20 से 23 जनवरी, 2025 तक पीठासीन अधिकारियों का अखिल भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है। यह सम्मेलन बिहार में 44 साल बाद आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन में उपराष्ट्रपति सह राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित देश के सभी विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद सभापति और उपसभापति शामिल होंगे।सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बिहार प्रशासनिक सेवा के 150 अधिकारियों को बिहार विधानसभा में तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

ये अधिकारी सम्मेलन के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। भवन निर्माण विभाग ने सम्मेलन स्थल की तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष के लिए विशेष कक्ष बनाए जा रहे हैं। उपराष्ट्रपति विधान परिषद सभापति के कक्ष में और लोकसभा अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में रहेंगे। अन्य अतिथियों के लिए भी अलग-अलग कक्ष तैयार किए जा रहे हैं।

सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए शहर के प्रमुख होटलों में बुकिंग कर ली गई है। साथ ही, राजकीय अतिथिशाला में भी कुछ प्रतिनिधियों के लिए व्यवस्था की गई है। इस तरह का बड़ा सम्मेलन बिहार में 1982 के बाद पहली बार हो रहा है। उस समय तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष राधानंदन झा के कार्यकाल में यह सम्मेलन आयोजित किया गया था।

टॅग्स :बिहारपटनाजगदीप धनखड़ओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया