लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सियासी ड्रामे के बीच राज्यपाल की सिफारिशों को मंजूरी, राज्य में लगा राष्ट्रपति शासन 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 12, 2019 18:44 IST

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र राज्य में राष्ट्रपित शासन लगा दिया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी।

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर गतिरोध लगातार जारी था। इस बीच राज्य में राष्ट्रपित शासन लगा दिया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी। इसके बाद सूबे में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। 

इससे पहले महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सिफारिश की। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आये थे लेकिन सरकार बनाने को लेकर राज्य में तस्वीर अब भी साफ नहीं हो सकी है। इधर, शिवसेना ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उसने शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें आरोप लगाया है सरकार गठन को लेकर राज्यपाल ने उसे और अधिक समय नहीं दिया है। हालांकि, इस बीच मुंबई में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ बैठक के लिए वाईबी चव्हाण केंद्र पहुंचे। दोनों पार्टियों के नेता आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस शिवसेना को लेकर अपने पत्ते साफ नहीं कर रही है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर हुए चुनावों में 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। 

मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच खींचतान खत्म हो चुकी है। दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर एकसाथ चुनाव लड़ा और एनडीए को बहुमत भी प्राप्त हुआ, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती थी, लेकिन बीजेपी इस पर तैयार नहीं हुई। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019रामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Election Results 2024: 288 सीट और 4136 उम्मीदवार, सुबह 8 बजे से गिनती जारी, कौन किस सीट पर आगे-पीछे

भारतAssembly Elections 2024: जेपी नड्डा और अमित शाह के विमान और हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी?, उद्धव ठाकरे के बैग की जांच पर निर्वाचन आयोग ने दिया जवाब

भारतMaharashtra Chunav 2024 Dates: 288 सीट और बहुमत के लिए 145?, महाअघाड़ी बनाम महायुती, जानें 2019 की दलीय हालात!

भारत'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट, फोटो वायरल

भारतवन नेशन,वन इलेक्शन: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में नई दिल्ली में होगी कमेटी की बैठक, रोडमैप पर होगी चर्चा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत