लाइव न्यूज़ :

Presidential poll: संसद में कुल 99.18 प्रतिशत मतदान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मोदी बोले-सोमवार शाम तक देश भर से संसद में मतपेटियां पहुंचेंगी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 18, 2022 18:30 IST

Presidential poll: राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा। नये राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई को होगा।

Open in App
ठळक मुद्देद्रौपदी मुर्मू 2009 से केंद्र की सक्रिय सदस्य हैं। भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान हुआ।द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव हर जगह शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित हुआ, संसद में कुल 99.18 प्रतिशत मतदान है। आज (सोमवार) शाम तक देश भर से संसद में मतपेटियां पहुंचेंगी।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में 736 मतदाताओं (727 सांसदों, नौ विधायकों) को संसद में मतदान के लिए अनुमति दी गई, 728 (721 सांसदों, 9 विधायकों) ने मतदान किया। सड़क और हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगी मत पेटियां, उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। सनी देओल समेत 8 सांसदों ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान नहीं किया है।

भारत के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। मतदान 10 बजे आरंभ हुआ और प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले मतदान किया। मतदान की यह प्रक्रिया पांच बजे समाप्त हुई।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज सुबह व्हीलचेयर की मदद से संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान के दौरान कुछ लोगों ने उनकी मदद की। सोनिया गांधी जब मतदान के लिए पहुंचीं तो उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी थे। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने भी मतदान किया। राहुल गांधी ने भी मतदान किया।

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान शुरू होने के साथ ही राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के घर उत्तरी ओडिशा के छोटे से शहर रायरंगपुर में ध्यान, प्रार्थना और पूजा का आयोजन किया गया। शहर में उत्सव का माहौल है और इसके निवासी टेलीविजन पर नजरें गड़ाए दिखे।

विभिन्न समाचार चैनलों पर देश के अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) जैसे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को नए राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए वोट डालते हुए दिखाया गया। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर शहर में मतदान पर आम तौर पर किसी का ध्यान नहीं जाता था, लेकिन मुर्मू की वजह से इस बार शहर में विशेष रूप से आदिवासियों में जन-उत्साह दिख रहा है।

मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार हैं और रायसीना हिल्स तथा देश के इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए तैयार हैं। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय केंद्र के सदस्यों ने यहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के साथ एक विशेष ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया।

राष्ट्रपति चुनाव: गुजरात में राकांपा विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

गुजरात में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक कांधल जडेजा ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में राजनीतिक दल अपने सांसदों व विधायकों के लिये व्हिप जारी नहीं कर सकते।

राष्ट्रपति चुनावों के लिये यहां विधानसभा परिसर में मतदान के बाद जडेजा ने एक वीडियो बयान में कहा, “मैंने अपना मत भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में दिया।” इन चुनाव में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मुर्मू के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है।

राकांपा ने प्रदेश में पार्टी के एक मात्र विधायक जडेजा को 2020 में राज्यसभा चुनावों में व्हिप का उल्लंघन करने व क्रॉस वोटिंग करने पर नोटिस जारी किया था। जडेजा पोरबंदर की कुटियाना सीट से विधायक हैं। जडेजा ने गुजरात में 2017 और 2020 में राज्यसभा चुनाव में पार्टी व्हिक की अनदेखी करते हुए कांग्रेस के बजाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हादिल्लीनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब