लाइव न्यूज़ :

Presidential Election Results 2022: दूसरे राउंड के नतीजों का ऐलान, मुर्मू के खाते में 809 वोट, तो सिन्हा को मिले 329 वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 17:58 IST

कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं, जिनकी कीमत 1,05,299 है और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले हैं, जिनकी कीमत 44,276 है।

Open in App
ठळक मुद्दे नतीजों में द्रौपदी मुर्मू को अब तक मिले 483299 वोट वैल्यूयशवंत सिन्हा को अब तक 1,89, 876 वोट वैल्यू प्राप्त हुई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के नतीजों का ऐलान हो चुका है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू यहां भारी अंतर से लीड कर रही हैं। राज्यसभा के सचिव पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा करते हुए कहा पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम में गणना की गई। 

उन्होंने कहा इसमें कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले हैं, जिनकी कीमत 1,05,299 है और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले हैं, जिनकी कीमत 44,276 है। दोनों उम्मीदवारों के बीच यह 480 वोटों का है। द्रौपदी मुर्मू को अब तक 483299 वोट वैल्यू, यशवंत सिन्हा को अब तक 1,89, 876 वोट मूल्य प्राप्त हुए। 

उधर, एनडीए खेमे में जश्न का मौहाल है। अभी से मिठाइंया बंटने लगी हैं। ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रांची में राज्य पार्टी कार्यालय के सामने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के रूप में जश्न मनाया, जो राष्ट्रपति चुनाव में जीत के करीब हैं।

बता दें पहले राउंड की काउंटिंग में कुल 748 सांसदों में से 540 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू को दिया। यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का समर्थन मिला। द्रौपदी मुर्मू को 332 सांसदों के वोटों की बढ़त मिली। उड़ीसा के एक छोटे गांव से निकली आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति बनने को तैयार हैं। विपक्षी उम्मीवादर यशवंत सिन्हा से वे भारी वोटों से आगे हैं। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूयशवंत सिन्हाBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए