लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव: भाजपा ने कर्नाटक के बाद अब बंगाल में भी विधायकों को शिफ्ट किया होटल में

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 17, 2022 22:25 IST

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने कर्नाटक के बाद अब बंगाल में भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए होटल की शरण ले ली है।

Open in App
ठळक मुद्देद्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए भाजपा ने बंगाल के विधायकों को किया होटल में शिफ्टइससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में भी शनिवार को अपने विधायकों को होटल भेज दिया थाबताया जा रहा है कि भाजपा को अंदेशा है कि राष्ट्रपति चुनाव में उसके विधायक क्रास वोटिंग कर सकते हैं

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कर्नाटक के बाद अब बंगाल में विधायकों को एकजुट रखने के लिए होटल की शरण ले ली है। जानकारी के मुताबिक बंगाल भाजपा के नेताओं ने क्रास वोटिंग के खौफ से सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले यानी रविवार को अपने 69 विधायकों को एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा सभी 69 विधायकों के लिए आउटर कोलकाता के एक निजी होटल में ले गया है। समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक बंगाल की राजनैतिक इतिहास में होटल की घटना पहली बार हो रही है। इससे पहले भाजपा समेत अन्य दल सत्ता की जोड़तोड़ के लिए अन्य राज्यों में ऐसी व्यवस्था कर चुके हैं लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा की खेमेबंदी से सभी दल हैरान हैं।

खबरों के मुताबिक भाजपा का शीर्ष नेतृत्व एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की जीच सुनिश्चित करने के लिए यह सारी कवायद कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले कर्नाटक से भी ऐसी ही खबरें आ रही थीं कि कर्नाटक भाजपा ने भी शनिवार को अपने विधायकों क्रास वोटिंग से बचाने के लिए होटल में शिफ्ट कर दिया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए राज्य भाजपा के मुख्य सचेतक एम सतीश रेड्डी ने सभी विधायकों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। रेड्डी के मुताबिक राज्य भाजपा ने यह निर्णय पार्टी के आलाकमान से मिले दिशा-निर्देशों के बाद लिया है। इस फैसले के संबंध में कर्नाटक भाजपा के एक विधायक ने कहा कि पार्टी हाईकमान सभी विधायकों को होटल में भेजकर सभी को यह संदेश देना चाहता है कि पार्टी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को लेकर बहुत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार कल की वोटिंग से पहले राज्य भाजपा इकाई ने रविवार को होटल में विधायकों के लिए मॉक वोटिंग ड्रिल का भी आयोजन किया। खबरों के मुताबिक इस कार्य के लिए दिल्ली से तीन लोगों को टीम आयी है, जिसने पार्टी विधायकों को वोटिंग के लिए ट्रेनिंग दी। 

मालूम हो कि सोमवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में देशभर के करीब 4,800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करेंगे। इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा की तुलना में काफी मजबूत है क्योंकि आकड़ों के मुताबिक मुर्मू के पक्ष में 60 फीसदी से अधिक मत पड़ने की संभावना है। 

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद 21 जुलाई को मतगणना होगी और देश के 15 राष्ट्रपति आगामी 25 जुलाई को संविधान के प्रति पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। 

एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक), जनता दल (सेक्लुयर), तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा), शिरोमणि अकाली दल (शिअद), शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसे क्षेत्रीय दल वोट दे सकते हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लेती हैं तो देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली वह पहली आदिवासी महिला बन जाएंगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताBJPद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो