लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को सर्वसम्मति से समर्थन दें, सीएम पटनायक ने सभी विधायकों से की भावुक अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2022 18:49 IST

Presidential Election 2022: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी होने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को चुनाव होने हैं।नवीन पटनायक इस समय इटली की यात्रा पर हैं।

Presidential Election 2022: बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील की कि वे राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें।

पटनायक ने मुर्मू को राज्य की बेटी बताया। इससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर मुर्मू के नाम की घोषणा की थी। पटनायक इस समय इटली की यात्रा पर हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि वे ओडिशा की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से समर्थन दें।’’ विधानसभा की 147 सीटों में से सत्तारूढ़ बीजद के 114 विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा के 22 और कांग्रेस के नौ सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। एक निर्दलीय विधायक भी है। 

पटनायक ने द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि यह उनके राज्य के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। पटनायक ने मुर्मू को उनकी उम्मीदवारी पर बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई।

यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।’’ पटनायक ने कहा कि उन्हें यकीन है कि मुर्मू ‘‘देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उदाहरण स्थापित करेंगी।’’ पिछले राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा ने दलित नेता रामनाथ कोविंद को अपना उम्मीदवार बनाया था।

 इस बार एक आदिवासी नेता को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाकर समाज में एक संदेश देने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में मुर्मू के नाम की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूBJPनवीन पटनायकनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील