लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने पुथांडु, पिरापु, रंगाली बिहू, नव वर्ष, वैशाखी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुथांडु पिरापु, रंगाली बिहू, नव संवत्सर और वैशाखी के अवसर पर मंगलवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि पुथांडु पिरापु,रंगाली बिहू, नव वर्ष और वैशाखी 14 और 15 अप्रैल, 2021 को देश के विभिन्न भागों में मनाए जाएंगे ।

कोविंद ने अपने संदेश में कहा, “ पुथांडु पिरापु,रंगाली बिहू,नव वर्ष और वैशाखी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’’

उन्होंने कहा कि ये नव वर्ष उत्सव हमारे देश के विभिन्न भागों में नई उम्मीदों और उत्साह के साथ अलग-अलग तरीके से मनाए जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारी विविधता और बहु सांस्कृतिक परम्परा के प्रतीक हैं। ये उत्सव हमारे किसानों के अथक परिश्रम के प्रति सम्मान को प्रकट करते हैं।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ आइए हम अपने देशवासियों की शांति, संपन्नता और उल्लास व राष्ट्र की एकता और भाईचारे को बढ़ाने का संदेश फैलाने का संकल्प लेते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए