लाइव न्यूज़ :

संसद लोकतंत्र का मंदिर है, सांसदों द्वारा आयोजित विदाई समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, जानें बड़ी बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2022 18:56 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को विदाई देने के लिए संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद में बहस और असहमति के अधिकारों का इस्तेमाल करते समय सांसदों को हमेशा गांधीवादी दर्शन का पालन करना चाहिए।कठिन समय में भारत के प्रयासों की दुनिया भर में प्रशंसा हुई।निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद संसद पहुंचे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों ने संयुक्त रूप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विदाई समारोह में शामिल हुए।

विदाई भाषण में रामनाथ कोविंद ने कहा कि मुझे राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए देश के नागरिकों का हमेशा आभारी रहूंगा। संसद लोकतंत्र का मंदिर है। सांसदों द्वारा आयोजित विदाई समारोह में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि संसद में बहस और असहमति के अधिकारों का इस्तेमाल करते समय सांसदों को हमेशा गांधीवादी दर्शन का पालन करना चाहिए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने विदाई संबोधन के दौरान कहा कि COVID महामारी के कारण दुनिया संघर्ष कर रही है। मुझे उम्मीद है कि हम महामारी से सबक सीखेंगे, हम भूल गए कि हम सब प्रकृति का हिस्सा हैं। कठिन समय में भारत के प्रयासों की दुनिया भर में प्रशंसा हुई।

निवर्तमान राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मैं द्रौपदी मुर्मू को अगली राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई देता हूं, उनके मार्गदर्शन से देश को लाभ होगा। मैं अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रिपरिषद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को धन्यवाद देता हूं।

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर काबिज होने वाली पहली आदिवासी होंगी। कोविंद के विदाई समारोह में सांसद भी शामिल हुए। मोदी ने शुक्रवार को कोविंद के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया था।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए थे। रात्रिभोज में देश के सभी हिस्सों से प्रतिनिधि आए थे, जिसमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता शामिल थे। 

टॅग्स :रामनाथ कोविंदद्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीओम बिरलाएम. वेकैंया नायडूसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए