लाइव न्यूज़ :

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को मई में विजय दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: November 14, 2019 02:56 IST

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मोदी ने इस बैठक के दौरान कहा कि ‘‘लगातार बैठकों ने हमारे संबंधों को मजबूत किया है।’’

Open in App

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले वर्ष मई में रूस में होने वाले विजय दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। मोदी और पुतिन के बीच यहां ‘‘शानदार बैठक’’ हुई जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मोदी 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आये हुए हैं।

मोदी ने इस शिखर सम्मेलन के इतर पुतिन के साथ यह मुलाकात की। यह शिखर सम्मेलन आतंकवाद निरोधक सहयोग के लिए तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और दुनिया की पांच प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगा।

ब्रिक्स विश्व की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। मोदी ने इस बैठक के दौरान कहा कि ‘‘लगातार बैठकों ने हमारे संबंधों को मजबूत किया है।’’ मोदी ने कहा, ‘‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हो रहा है। आपने मुझे मई में विजय दिवस समारोह के लिए रूस की यात्रा करने के लिए आमंत्रित किया है। मैं उसका बहुत उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं क्योंकि मुझे एक बार फिर आपसे मिलने का मौका मिलेगा।’’

मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनकी बैठक ‘‘शानदार हुई।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक शानदार बैठक हुई। हमने अपनी बैठक के दौरान भारत..रूस संबंधों पर विस्तृत चर्चा की। भारत और रूस व्यापार, सुरक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं। हमारे देशों के लोगों को नजदीकी द्विपक्षीय संबंधों से लाभ होगा।’’ मोदी ने बैठक के बारे में रूसी भाषा में भी ट्वीट किया। पुतिन ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रूसी राष्ट्रपति ने बैठक में कहा, ‘‘यह हमारी इस वर्ष चौथी बैठक है। मैं प्रगाढ़ होते संबंधों को लेकर बहुत खुश हूं। हम प्रमुख द्विपक्षीय परियोजनाओं को क्रियान्वित कर रहे हैं और हमारा तकनीकी सहयोग मजबूत हो रहा है और सांस्कृतिक आदान प्रदान का विस्तार हो रहा है।’’

मास्को में प्रतिवर्ष नौ मई को विजय दिवस परेड आयोजित होती है जिसमें रूस अपनी सैन्य ताकत प्रदर्शित करता है। यह मई 1945 में नाजी जर्मनी पर मित्र देशों की जीत की याद दिलाता है। दोनों नेताओं की यह बैठक रूस के सुदूर पूर्व व्लादिवोस्तोक शहर में पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के मौके पर व्यापक बातचीत के करीब दो महीने बाद हुई जिसमें दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा की।

पांच सितंबर को मोदी ने कहा था कि भारत और रूस की दोस्ती राजधानी शहरों में सरकारी बातचीत तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका दायरा लोगों और करीबी व्यापारिक संबंधों तक भी फैला हुआ है।

भारत ने रूस के संसाधन संपन्न सुदूर पूर्व के लिए ‘‘अभूतपूर्व रूप से’’ एक अरब अमेरिकी डालर के रिण सुविधा की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस क्षेत्र को विकसित करने के राष्ट्रपति पुतिन के प्रयासों में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जतायी थी। भारत और रूस ने सितंबर में रक्षा, वायु और समुद्री संपर्क, ऊर्जा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम और व्यापार जैसे क्षेत्रों में 15 समझौतों या सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर किए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील