लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति मुर्मू ने 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी; सेना के स्वान एक्सेल की सेवा को भी सम्मान

By भाषा | Updated: August 15, 2022 07:02 IST

राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए गए वीरता पुरस्कारों में तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, दो ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता पुरस्कार), 81 सेना मेडल (वीरता पुरस्कार), एक नौसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) और सात वायुसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में शांति के दौरान (युद्ध से इतर) अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और सीएपीएफ के लिए 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

नयी दिल्लीः सेना के राष्ट्रीय राइफल के नायक देवेन्द्र प्रताप सिंह को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जनवरी में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन करने के लिए कीर्ति चक्र सम्मान के लिए चयनित किया गया है। वहीं कश्मीर के बारामुल्ला जिले में पिछले महीने आतंकवाद विरोधी अभियान में गोली लगने से मारे गए सेना के स्वान (कुत्ता) एक्सेल का नाम भी उन 42 लोगों की सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें उनके विशिष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

भारत में शांति के दौरान (युद्ध से इतर) अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र दूसरा सबसे बड़ा सैन्य सम्मान है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल सुदीप सरकार और उप-निरीक्षक पाओतिंसैट गुइते को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के लिए 107 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। भारत में राष्ट्रपति सशस्त्र बलों का ‘सुप्रीम कमांडर’ होता है। राष्ट्रपति द्वारा मंजूर किए गए वीरता पुरस्कारों में तीन कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र, दो ‘बार टू सेना मेडल’ (वीरता पुरस्कार), 81 सेना मेडल (वीरता पुरस्कार), एक नौसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) और सात वायुसेना मेडल (वीरता पुरस्कार) शामिल हैं। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूस्वतंत्रता दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Diwas 2026: गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और उज्ज्वल भविष्य महोत्सव?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी सहित कई राज्य के सीएम ने दी बधाई?

भारतभक्त बनकर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! वृंदावन में दिखा अलग ही रूप, देखें तस्वीरें

भारतVIDEO: प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन से अभिभूत हुईं महामहिम

भारतराष्ट्रपति पद की गरिमा पर न हो राजनीति?, द्रौपदी मुर्मु की बंगाल-यात्रा को लेकर घमासान?

भारतसंवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान निंदनीय

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण