लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने कहा- गुरु गोबिंद सिंह का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय, देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: January 2, 2020 13:53 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 353वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु गोबिंद ने जिन चीजों के लिए संघर्ष किया वह आज भी प्रासंगिक है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दसवें गुरु साहिब, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हम उन्हें नमन करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बताया गया कि उन्होंने अन्याय और जातिगत भेदभाव के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया।प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबिंद सिंह का दर्शन और उनके आदर्श ‘नए भारत’ के लिए प्रासंगिक हैं।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुए उनके जीवन को सभी के लिए अनुकरणीय बताया। नायडू ने ट्वीट किया, “आज गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर पूज्य गुरु की स्मृति को सादर नमन करता हूं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन संदेश तथा उनके कृतित्व हमारे राष्ट्रीय, सामाजिक और निजी जीवन में आज भी अनुकरणीय हैं। उनकी शिक्षा हमारे राष्ट्रीय जीवन का मार्ग दर्शन करे और हमें प्रेरणा दे कि हम मानवता के काम आ सकें।”

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संदेश को प्रेरणादायी बताया। जावड़ेकर ने ट्वीट किया, “सिख धर्म के 10वें और अंतिम गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें मेरा नमन और श्रद्धांजलि।” 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की 353वीं जयंती पर शुभकामनाएं दी और कहा कि गुरु गोबिंद ने जिन चीजों के लिए संघर्ष किया वह आज भी प्रासंगिक है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ दसवें गुरु साहिब, गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हम उन्हें नमन करते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें बताया गया कि उन्होंने अन्याय और जातिगत भेदभाव के खिलाफ किस तरह संघर्ष किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गोबिंद सिंह का दर्शन और उनके आदर्श ‘नए भारत’ के लिए प्रासंगिक हैं। आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, कवि एवं दार्शनिक गुरु गोबिंद सिंह का जन्म वर्ष 1666 में पटना में हुआ था। 

टॅग्स :गुरु गोबिंद सिंहबिहारपटनारामनाथ कोविंदएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदीप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील