लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति कोविंद ने द्रास में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सैनिकों संग मनाया दशहरा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 00:51 IST

Open in App

जम्मू, 15 अक्टूबर जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, शुक्रवार को दशहरे के अवसर पर सैनिकों से मिले और उन्होंने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति उधमपुर स्थित सेना के उत्तरी कमान से विमान द्वारा द्रास पहुंचे जहां उनका स्वागत लद्दाख के उप राज्यपाल आर के माथुर, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत तथा कारगिल युद्ध के नायक और उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने किया।

अधिकारियों ने बताया कि कोविंद ने द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा किया तथा उन वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए कारगिल में प्राण न्योछावर कर दिए थे। बाद में राष्ट्रपति ने द्रास में सैनिकों संग दशहरा मनाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

अधिकारियों ने कहा कि द्रास जाने से पहले राष्ट्र्पति ने उधमपुर में उत्तरी कमान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए