लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:13 IST

Open in App

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्‍या पर शनिवार को देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि एक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने के लिये वह सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय के प्रति आभार प्रकट करते हैं । राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षक दिवस प्रख्‍यात विद्वान, दार्शनिक और शिक्षाविद पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ. सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षक दिवस के अवसर पर मैं सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं ।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘शिक्षक दिवस ऐसा अवसर है जब हम अपने बच्चों के बौद्धिक एवं नैतिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षकों की समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान शिक्षकों द्वारा अपनाये गए अध्यापन के तरीके में महत्वपूर्ण बदलाव आया और लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों ने ऑनलाइन शिक्षा लागू होने पर इससे जुड़ी चुनौतियों को स्वीकार किया । कोविंद ने कहा कि शिक्षकों ने छात्रों को निर्बाध शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करने के लिये प्रभावी कदम उठाये। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर कहा, ‘‘एक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में बहुमूल्य योगदान देने के लिये हम सभी सम्पूर्ण शिक्षक समुदाय के प्रति आभार प्रकट करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

भारतसंजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब