लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय लोक दल के नेता चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:24 IST

Open in App

(रालोद नेता का नाम ठीक करते हुए)

नयी दिल्ली, 6 मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के मुखिया चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी और जनप्रतिनिधि के रूप में देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी ।

राष्ट्रपति भवन ने रामनाथ कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन की सूचना से दुख‌ हुआ। उन्होंने किसानों के हित में हमेशा आवाज उठायी।’’

राष्ट्रपति ने कहा ‘‘ जनप्रतिनिधि एवं मंत्री के रूप में उन्होंने (सिंह ने) देश की राजनीति पर अलग छाप छोड़ी। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं ।’’

उल्लेखनीय है कि चौधरी अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।

उनके पुत्र व मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने बृहस्पतिवार को उनके निधन की जानकारी दी। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में सिंह का इलाज चल रहा था।

उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘चौधरी साहब नहीं रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?