लाइव न्यूज़ :

दो लोगों में पाई गई कोरोना वायरस के नए स्वरूप की मौजूदगी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:16 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर ब्रिटेन से उत्तर प्रदेश में आए दो लोगों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप की मौजूदगी पाई गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित दो मरीज़ मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनके नमूने जुटाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों की जांच की जा रही हैं और अब तक करीब ढाई हजार नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक ब्रिटेन से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और वायरस की एक किस्म का पता लगाने के लिए उनकी ‘जीन सीक्वेंसिंग’ की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि अगले महीने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में तथा वृंदावन में संत समागम में हिस्सा लेने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव प्रमाणपत्र अपने साथ लाना होगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों आयोजनों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल के सख्त अनुपालन के सिलसिले में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण