लाइव न्यूज़ :

बाबा बर्फानी के दर्शन करना होगा आसान, अमरनाथ गुफा तक अब सड़क बनाने की तैयारी, बीआरओ देगा इस मिशन को अंजाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 22, 2022 15:13 IST

अमरनाथ गुफा तक सड़क बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे वहां दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों के लिए यात्रा काफी आसान हो सकती है। बीआरओ ने कहा है कि वह इस इलाके में दो साल में पक्की सड़क तैयार कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देउप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की पुष्टि, अमरनाथ गुफा तक सड़क बनाने की हो रही है तैयारी।सड़क बनने के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा सकती है।इन नई व्यवस्थाओं से देश-विदेश से अमरनाथ गुफा आने की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

जम्मू: आने वाले दिनों में संभव है अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आपको पैदल नहीं चलना पड़ेगा और आपका वाहन गुफा से थोड़ी ही दूर खड़ा हो सकता है। इसकी पुष्टि उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी एक समाचारपत्र को दिए गए साक्षरात्कार में की है। इसके लिए सीमा सडक संगठन (बीआरओ) को अमरनाथ गुफा तक पहुंचने वाले सभी सड़क मार्ग बनाने के लिए कह दिया गया है। 

जानकारी के लिए सीमा सड़क संगठन भी अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सड़क बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमरनाथ यात्रा दुर्गम तीर्थस्थल में से एक है जहां 14500 फुट की ऊंचाई पर स्थित बर्फीले पहाड़ों में बनी गुफा में बनने वाले स्वयंभू हिमलिंग के दर्शनों के लिए भक्त जाते हैं। हालांकि सभी का स्वास्थ्य 29 किमी लंबी दुर्गम पैदल यात्रा करने की अनुमति नहीं देता।

वैसे अधिकारियों ने बताया कि एक बार सड़क बन जाने के बाद अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बैटरी चलित कारों को चलाने की तैयारी की जा सकती है। विभागीय अधिकारियों को बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को अभी से कह दिया गया है। अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रीनगर से गुफा तक हेलिकॉप्टर सेवा को पहले ही आरंभ कर चुका है। जमीनी स्तर पर इन नई व्यवस्थाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

अमरनाथ गुफा पहलगाम से 45 किमी दूर तथा बालटाल से 13 किमी दूर है। यहां पर सड़क का निर्माण स्थानीय लोक निर्माण के वश का काम नहीं है लेकिन सीमा सड़क संगठन इसको पूरा कर सकता है जिसने इसके लिए कई साल पहले पेशकश भी की थी और अब उसे स्वीकार कर लिया गया है। 

अगर यह सड़क बन जाती है तो मुंबई, कलकत्ता आदि के शहरों से भी श्रद्धालु अपने अति व्यस्त समय में से तीन-चार दिनों का समय निकाल अमरनाथ की गुफा में बनने वाले पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर सकेंगे। माना जा रहा है कि अगर अमरनाथ गुफा तक सड़क का निर्माण हो जाता है तो हिमलिंग के दर्शनार्थ आने वालों की सख्ंया तो बढ़ेगी ही पिछले 33 सालों से आतंकवाद से जूझ रही कश्मीर घाटी में पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ेगी।

सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण के लिए दिए गए प्रस्ताव के अनुसार, एक वर्ष के दौरान उनके कर्मी सड़क की कच्ची मिट्टी को काट कर सड़क में बदल देंगें और उसके अगले वर्ष उसे पक्का कर देंगें। वे दो वर्ष का समय इसलिए मांग रहे हैं क्योंकि साल में करीब 6 महीने यात्रा मार्ग बर्फ के कारण ढका रहता है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील