लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में नोक्सें विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां पूरी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 11:57 IST

Open in App

कोहिमा, 20 मार्च नगालैंड में 17 अप्रैल को नोक्सें विधानसभा सीट के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष उपचुनाव कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने त्वेनसांग जिले के अधिकारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ बंद कमरे में शुक्रवार को बैठक की। नोक्सें विधानसभा सीट इसी जिले में आती है।

सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि 23 मार्च को नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू होगी और नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 मार्च है।

इस विधानसभा सीट पर 11,819 मतदाता हैं जिनमें से 6,163 पुरुष और 5,625 महिलाएं तथा 31 सेवा मतदाता हैं।

सिन्हा ने बताया कि इस सीट के लिए 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से यांग्पी मतदान केंद्र पर सबसे ज्यादा 953 मतदाता हैं और युकुमसांग मतदान केंद्र पर सबसे कम 113 मतदाता हैं।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा न्याय एवं कानून मंत्री सी एम चांग के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। चांग का कोविड-19 के कारण पिछले साल 12 अक्टूबर को निधन हो गया था।

वह नगालैंड में इकलौते विधायक थे जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए