लाइव न्यूज़ :

'न्यू नोएडा' बसाने की हो गई है पूरी तैयारी, 6 लाख लोगों के रहने का प्रबंध होगा, जानिए मास्टरप्लान के बारे में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 10, 2023 16:47 IST

मास्टरप्लान के मसौदे के अनुसार न्यू नोएडा में लगभग 6 लाख निवासियों के रहने का प्रबंध होगा। इसमें उद्योगों, कार्यालयों, विश्वविद्यालयों और आवासीय उद्देश्यों के लिए समर्पित क्षेत्र होंगे। 8,100 हेक्टेयर उद्योगों के लिए और 1,600 हेक्टेयर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए निर्धारित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे"न्यू नोएडा" के नाम से एक नया और आधुनिक शहर बसाने की पूरी तैयारी हो चुकी हैअगस्त महीने में ही शुरू हो सकता है भूमि अधिग्रहण न्यू नोएडा में लगभग 6 लाख निवासियों के रहने का प्रबंध होगा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लोगों की संख्या और शहरों पर बढ़ते दबाव से जल्द ही राहत मिल सकती है। दरअसल "न्यू नोएडा" के नाम से एक नया और आधुनिक शहर बसाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।  नए शहर का मास्टरप्लान जिसे दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (डीएनजीआईआर) के नाम से भी जाना जाता है, अंतिम चरण में है और अगस्त में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

इस महीने बोर्ड द्वारा मास्टरप्लान को मंजूरी मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण को जल्द ही "न्यू नोएडा" के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू करने की उम्मीद है। न्यू नोएडा के विकास के लिए प्राधिकरण ने गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर जिलों के 86 गांवों में 21,000 हेक्टेयर कृषि भूमि की पहचान की है। दादरी-सिकंदराबाद क्षेत्र में औद्योगिक विकास पर फोकस रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, भूमि अधिग्रहण और आंतरिक विकास के लिए प्राधिकरण ने इस साल 1,000 करोड़ रुपये अलग रखे हैं।

मास्टरप्लान के मसौदे के अनुसार न्यू नोएडा में लगभग 6 लाख निवासियों के रहने का प्रबंध होगा। इसमें उद्योगों, कार्यालयों, विश्वविद्यालयों और आवासीय उद्देश्यों के लिए समर्पित क्षेत्र होंगे।  8,100 हेक्टेयर उद्योगों के लिए और 1,600 हेक्टेयर मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए निर्धारित किए जाएंगे। लगभग 2,000 हेक्टेयर भूमि आवासीय परियोजनाओं के लिए नामित की जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण यह आकलन कर रहा है कि नए नोएडा के लिए कौन सा विकास मॉडल सबसे अच्छा होगा। प्राधिकरण के पास तीन विकल्प हैं। पहला  गुरुग्राम में लागू मॉडल, दूसरा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा मॉडल जहां प्राधिकरण के पास संपूर्ण भूमि होगी और भूमि के उपयोग के आधार पर डेवलपर्स या उद्योगों को भूखंड आवंटित किया जाएगा। और तीसरे विकल्प के रूप में एक मिश्रित मॉडल पर भी बातचीत चल रही है।

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) द्वारा तैयार किए जा रहे मास्टरप्लान में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और एफएमसीजी क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल होंगे। नए नोएडा में लॉजिस्टिक्स हब, ज्ञान केंद्र, एकीकृत टाउनशिप और कौशल विकास केंद्र होने की भी संभावना है।

टॅग्स :नॉएडाNoida Authorityउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’