लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति के स्वागत में ऐसे सजी महादेव की नगरी काशी

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 08:43 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र के दौरे से पहले महादेव की नगरी को एक खास अंदाज में सजाया गया है। दोनों राष्ट्रों के प्रमुखों की दोस्ती को खास महत्व दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 12 मार्चः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र आज बनारस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान विदेशी मेहमान के स्वागत के लिए बनारस नगरी को एक खास अंदाज में सजाया गया है। गंगा के घाटों से लेकर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय तक पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के पोस्टर लगाए गए हैं।

गंगा घाटों पर खास इंतजाम किए गए हैं और दोनों देशों के नेताओं की दोस्ती के मजबूत संबंधों को दर्शाते हुए पोस्टर्स लगाए गए हैं। इसके अलावा गंगा के किनारे भारतीय ध्वज फहरा रहे हैं। 

वहीं आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनारस के अलावा मिर्जापुर का भी दौरा करेंगे। ये दोनों नेता यहां मिर्जापुर में सोलर पावर प्लान्ट का उद्घाटन करेंगे। जिला मुख्यालय से लगभग 25 किमी दूर छानबे ब्लॉक के दादर कला गांव में यूपी के सबसे बड़े 75 मेगा वाट वाले सोलर एनर्जी प्लांट का लगाया गया है। 

पैरिस में 2015 में हुई क्लाइमेट चेंज कॉन्फ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल सोलर अलायंस अग्रीमेंट पर जो दस्तखत किए थे। इस अग्रीमेंट के बाद देश में पहली बार फ्रांस के सहयोग से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 75 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट तैयार हो गया है।

वहीं, सोलर प्लांट के परिसर में ही हेलिपैड बनाया गया है। प्लांट लगाने वाले फ्रांस की कंपनी एनजी सोलर की मदद से लोक निर्माण विभाग हेलिपैड बनाया गया है। बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति व प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी 45 मिनट तक समारोह में मौजूद रहेंगे।

दोनों देशों के प्रमुख अलग-अलग हेलीकाप्टर से वाराणसी से समारोह स्थल दादर कला गांव में पहुंचेंगे इसलिए पांच हेलीपैड बनवाए गए हैं। इसके अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की ओर से संयुक्त रूप से जिले के छानबे ब्लॉक के दादर कला में बने सोलर एनर्जी प्लांट के उद्घाटन के लिए वातानुकूलित मंच तैयार किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइमेनुअल मेक्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील