लाइव न्यूज़ :

'विवाह के इतर गर्भधारण तनाव का कारण है', सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता के 27 सप्ताह के गर्भ को दी गिराने की अनुमति

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 21, 2023 14:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए बलात्कार पीड़िता के 27 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति दी कि विवाह के इतर गर्भधारण बेहद हानिकारक है और यह तनाव का भी कारण है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता के 27 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति दीकोर्ट ने कहा कि विवाह के इतर गर्भधारण बेहद हानिकारक है और यह तनाव का भी कारण हैइससे पूर्व गुजरात हाईकोर्ट द्वारा पीड़िता के गर्भ गिराने की याचिका खारिज कर दी गई थी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यह कहते हुए बलात्कार पीड़िता के 27 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति दी कि विवाह के इतर गर्भधारण बेहद हानिकारक है और यह तनाव का भी कारण है। सर्वोच्च अदालत में जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए कहा कि गुजरात हाईकोर्ट द्वारा पीड़िता के गर्भा गिराने की प्रार्थना को खारिज किया जाना सही नहीं था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि भारतीय समाज में विवाह संस्था के तहत गर्भावस्था न केवल उस विवाहित जोड़े के लिए बल्कि उसके परिवार और दोस्तों के लिए भी खुशी और जश्न का कारण है।

कोर्ट ने कहा लेकिन इसके विपरीत विवाहेत्तर गर्भावस्था स्त्री के लिए हानिकारक है, विशेष रूप से यौन उत्पीड़न या दुर्व्यवहार के मामलों में और गर्भवती महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले तनाव और आघात का कारण है।

दोनों जजों ने कहा, "एक महिला का यौन उत्पीड़न अपने आप में बेहद चिंताजनक है और यौन शोषण के परिणामस्वरूप गर्भावस्था भी एक तरह से उस चोट को बढ़ाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ऐसी गर्भावस्था स्वैच्छिक या जानबूझकर नहीं होती है। उपरोक्त चर्चा और मेडिकल रिपोर्ट के मद्देनजर हम पीड़िता अपीलकर्ता को अपनी गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति देते हैं।"

पीठ ने कहा, "हम उसे कल अस्पताल में भर्ती होने का आदेश देते हैं ताकि उसके गर्भपात की प्रक्रिया शुरू करके गर्भावस्था को समाप्त किया जा सके।”

शीर्ष अदालत ने कहा कि यदि उस प्रक्रिया में पीड़िता के गर्भ से निकला भ्रूण जीवित पाया जाता है, तो अस्पताल सुनिश्चित करेगा कि वो भ्रूण जीवित रहे और उसके लिए उसे सभी आवश्यक सहायता देनी होगी। यदि भ्रूण अपने जीवन को प्राप्त कर लेता है तो राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि उस बच्चे को कानून प्रक्रिया के अनुसार गोद लिया जाए।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने शनिवार को गुजरात हाईकोर्ट द्वारा पीड़िता की गर्भावस्था को खत्म करने की याचिका को स्थगित करने पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि मामले के लंबित रहने से पीड़िता का "मूल्यवान समय" बर्बाद हो गया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टGujarat High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी