लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की प्रबल समर्थक प्रीती पटेल की नजर सत्ता के शीर्ष पर

By भाषा | Updated: July 28, 2019 14:58 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल समर्थक और उनकी ब्रिटेन यात्रा के समय ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर पूरी व्यवस्था की देखरेख करने वाली प्रीती पटेल ने मजबूत कदमों के साथ मंजिल का सफर तय किया है और कई मौकों पर अपनी बेबाक राय रखी है।

Open in App

इस्राइल विवाद पर दो बरस पहले ब्रिटेन के अन्तरराष्ट्रीय विकास मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाली कंजरवेटिव पार्टी की भारतीय मूल की वरिष्ठ सांसद प्रीती पटेल के आलोचक उस समय भले उनके इरादे न भांप पाए हों, लेकिन बोरिस जॉनसन सरकार में गृह मंत्री बनकर उन्होंने शतरंज के इस उसूल को सही साबित कर दिया कि बाजी जीतने के लिए कभी कभी पीछे भी हटना पड़ता है। 

भारतीय समुदाय में बेहद लोकप्रिय प्रीती को ब्रिटेन में दृढ़ विचारों और तीखे तेवर वाली मजबूत नेता के तौर पर देखा जाता है। उनका राजनीतिक जीवन कदम दर कदम आगे बढ़ा और पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पटेल में भविष्य की प्रबल संभावनाओं को देखते हुए ही उन्हें संसदीय चुनाव के उम्मीदवारों की ‘‘ए-लिस्ट" में रखने की सिफारिश की थी। कैमरन के इस्तीफा देने के बाद पटेल ने टेरेसा मे के नाम का समर्थन किया था। वह टेरेसा सरकार में अन्तरराष्ट्रीय विकास मंत्री बनाई गई।

हालांकि इस्राइल विवाद के चलते उन्हें टेरेसा मे को ही माफी सहित अपना इस्तीफा सौंपना पड़ा। समय अपनी रफ्तार से दौड़ता रहा और एक वक्त आया कि टेरेसा को प्रधानमंत्री पद छोड़ देना पड़ा। इस बार प्रीती पटेल को कंजरवेटिव पार्टी के नेता पद के सशक्त उम्मीदवार के तौर पर देखा गया, लेकिन उन्होंने बोरिस जॉनसन का समर्थन किया। 

बोरिस ने प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पटेल को गृह मंत्री का मजबूत ओहदा दिया और इसके साथ प्रीती ने सत्ता के शीर्ष पर एक कदम और बढ़ा दिया। प्रीति सुशील पटेल का जन्म 29 मार्च 1972 को सुशील और अंजना के यहां हैरो में हुआ। उसके माता पिता भारत में गुजरात से ताल्लुक रखते थे और युगांडा से एशियाई लोगों को निकाले जाने के बाद ब्रिटेन में हर्टफोर्डशायर में आकर बस गए। 

वेस्टफील्ड टेक कॉलेज, कील यूनिवर्सिटी और एसेक्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के दौरान ही वह ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री और ‘लौह महिला’ मार्गेरेट थैचर को अपना आदर्श मानने लगी, जिसका नतीजा यह हुआ कि उनके विचार और तेवर फौलादी होने लगे। 

जॉन मेजर के प्रधानमंत्री रहते वह 1997 में कंसरवेटिव पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने लंदन और साउथ ईस्ट ऑफ इंग्लैंड में मीडिया संबंधी मामलों के विभाग में काम किया। अगस्त 2003 में उन्होंने एक लेख लिखकर अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले भेदभाव पर अपना मुखर विरोध दर्ज कराया। इस बीच उनका राजनीतिक कद बढ़ने लगा और उन्होंने 2005 के चुनाव में नाटिंघम नार्थ से कंजरवेटिव पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन लेबर पार्टी के ग्राहम एलन से हार गईं। 

2010 के आम चुनाव में उन्हें सेंट्रल एसेक्स में वीथम की सुरक्षित सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रहीं। 2014 से पटेल का चेहरा भारत में भी पहचाना जाने लगा जब उन्होंने बीबीसी पर भारत के आम चुनाव में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एकतरफा रिपोर्टिग का आरोप लगाया। 

जनवरी 2015 में उन्हें अहमदाबाद में ‘ज्चेल आफ गुजरात’ का खिताब दिया गया और उन्होंने गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रबल समर्थक और उनकी ब्रिटेन यात्रा के समय ब्रिटिश सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर पूरी व्यवस्था की देखरेख करने वाली प्रीती पटेल ने मजबूत कदमों के साथ मंजिल का सफर तय किया है और कई मौकों पर अपनी बेबाक राय रखी है। कोई हैरत की बात नहीं अगर कंजरवेटिव पार्टी में दक्षिणपंथी विचारधारा की समर्थक प्रीती पटेल आने वाले वर्षों में सत्ता के शिखर पर नजर आएं।

टॅग्स :ब्रिटेनब्रिटिश पार्लियामेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील