लाइव न्यूज़ :

Prayagraj Mahakumbh 2025: ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया?, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले-बहिष्कार करें हिंदू मतदाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 16:14 IST

Prayagraj Mahakumbh 2025: हिंदू होना और महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है और हिंदुओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है।हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं, इसके बावजूद वे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए।मुझे लगता है कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।

Prayagraj Mahakumbh 2025: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को आरोप लगाया कि शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया है और हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए। महाराष्ट्र के प्रमुख दलित नेता और भाजपा के सहयोगी अठावले ने कहा, ‘‘ठाकरे हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भाग नहीं लिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ठाकरे और गांधी परिवार ने महाकुंभ में भाग न लेकर हिंदुत्व का अपमान किया है।

हिंदू होना और महाकुंभ में शामिल न होना हिंदुओं का अपमान है और हिंदुओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।’’ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा, लोगों की भावनाओं को देखते हुए उन्हें महाकुंभ में हिस्सा लेना चाहिए था। आठवले ने कहा, ‘‘वे हमेशा हिंदू वोट चाहते हैं, इसके बावजूद वे महाकुंभ में शामिल नहीं हुए।

मुझे लगता है कि हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए।’’ उन्होंने पिछले साल नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदू मतदाताओं ने हाल ही में हुए चुनावों में इन नेताओं को सबक सिखाया है। 

टॅग्स :Ramdas Athawaleप्रयागराजउद्धव ठाकरेराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप