लाइव न्यूज़ :

WATCH: डीआरएम ने पूछा, ‘क्या आपके पास टिकट हैं?’, जवाब में महिलाओं ने कहा, ‘नहीं’, ‘नरेन्द्र मोदी जी बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी’, वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: February 17, 2025 18:06 IST

Prayagraj Mahakumbh 2025: डीआरएम रविवार को महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ के मद्देनजर स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देबातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।भगदड़ की वजह अपेक्षाकृत अधिक भीड़ को ही बताया जा रहा है। समूह को देखकर अधिकारी ने उनसे पूछा कि वे यहां क्या कर रही हैं?

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 जाने का जुनून कुछ इस प्रकार है कि रेलवे के नियम-कानून को लोग ताक पर रख दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के बक्सर से बेहद रोचक वीडियो सामने आया है, जहां जंक्शन पर रेलवे अधिकारियों ने कुछ महिलाओं को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ लिया। उन्होंने जब महिला से टिकट नहीं लेने का कारण बताया तो बेहद हैरान करने वाला जवाब मिला। कुंभ यात्रियों के जवाब को सुनकर दानापुर के डीआरएम जयंत चौधरी भी हैरान रह गए। दरअसल, दानापुर रेल डिवीजन के डीआरएम जयंत चौधरी बक्सर स्टेशन पर चेकिंग के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान उन्होंने महाकुंभ से स्नान कर लौट रही कुछ महिलाओं से टिकट दिखाने को कहा। महिलाओं ने कहा कि उनके पास टिकट नहीं है, जिसके बाद महिलाओं और डीआरएम के बीच तीखी बहस होने लगी। जयंत चौधरी ने जब महिलाओं से टिकट के बारे में पूछा तो महिला यात्रियों का कहना था कि उन्हें पीएम मोदी ने यात्रा पर जाने को कहा था।

महिलाओं का जवाब सुनकर डीआरएम केवल इतना ही कह पाए कि प्रधानमंत्री ने ऐसा तो नहीं कहा कि बिना टिकट के यात्रा करें। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि देशभर के स्टेशनों पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

इस दौरान बहुत से ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो बिना उचित टिकट लिए ही ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। जिन लोगों ने पवित्र संगम में अबतक डुबकी नहीं लगाई है वह मेला खत्म होने से पहले पहले किसी तरह प्रयागराज पहुंचना चाहते हैं। यही वजह है कि देशभर के रेलवे स्टेशनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब ग्रामीण महिलाओं के एक समूह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें बिना टिकट यात्रा करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) जयंत कुमार और प्रयागराज महाकुंभ के लिए जा रहे तीर्थयात्रियों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

डीआरएम रविवार को महाकुंभ जाने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाकृत अधिक भीड़ के मद्देनजर स्टेशन का निरीक्षण कर रहे थे। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की वजह अपेक्षाकृत अधिक भीड़ को ही बताया जा रहा है। शनिवार रात नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।

रेलवे ट्रैक के पास खड़ी विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं के एक समूह को देखकर अधिकारी ने उनसे पूछा कि वे यहां क्या कर रही हैं? उन्होंने बताया कि वे प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़ना चाहती हैं। डीआरएम ने पूछा, ‘‘क्या आपके पास टिकट हैं?’’ इसके जवाब महिलाओं ने कहा, ‘‘नहीं’’।

डीआरएम ने सवाल करते हुए कहा, ‘‘आपको किसने बताया कि आप बिना टिकट के यात्रा कर सकती हैं।’’ महिलाओं के तुरंत जवाब दिया कि ‘‘नरेन्द्र मोदी जी ने हमें ऐसा कहा।’’ इसके बाद वहां खड़े लोग मुस्कुराने लगे। डीआरएम ने महिलाओं से कहा, ‘‘आप गलतफमी है। न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य अधिकारी ने इसकी अनुमति दी है।

अगर आप यात्रा करना चाहती हैं, तो आपको टिकट लेनी होगी, अन्यथा आप पर कानून तोड़ने का आरोप लग सकता है।’’ बाद में पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम ने कहा, ‘‘महाकुंभ के लिए हमने उसी तर्ज पर ही व्यवस्था की जैसी हम किसी भी त्योहार के दौरान भीड़ बढ़ने पर करते हैं। इस बार असामान्य स्थिति देखने को मिल रही है। फिर भी, हम तैयार हैं।’’

टॅग्स :बिहारमहाकुंभ 2025नरेंद्र मोदीभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील