लाइव न्यूज़ :

डेंगू मरीज को मौसम्बी जूस नहीं खराब संरक्षित प्लेटलेट्स दिए गए, अस्पताल पर बुलडोजर चलाने के आदेश के बीच प्रयागराज डीएम का बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 09:58 IST

मामला दो हफ्ते पहले का है जब प्रयागराज जिले में डेंगू के एक मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित रूप से मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। मरीज की मौत के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के ट्वीट और उनके आदेश पर जिला प्रशासन हरकत में आया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के डीएम ने कहा कि मरीज को जूस नहीं बल्कि खराब संरक्षित प्लेटलेट्स दिए गए थे। प्रशासन ने अस्पताल के विध्वंस के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण से अपेक्षित अनुमति प्राप्त किए बगैर भवन का निर्माण कराया गया है।

प्रयागराजः डेंगू मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी जूस चढ़ानेवाले मामले में अब एक नया मोड़ आया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री ने बुधवार को कहा कि डेंगू के जिस मरीज की कथित तौर पर मौसम्बी का रस चढ़ाने से मौत हुई थी, उसे वास्तव में खराब संरक्षित प्लेटलेट्स दिए गए थे। 

डेंगू मरीज के परिवारवालों ने अस्पताल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाया गया। इसके बाद  32 वर्षीय डेंगू रोगी की पिछले सप्ताह मृत्यु हो गई थी। जिला प्रशासन ने अब तक इस मामले में चुप्पी साधे रखी थी और राज्य सरकार ने न केवल निजी अस्पताल को सील कर दिया था बल्कि इसके विध्वंस के लिए नोटिस भी जारी कर दिया है।

प्रयागराज पुलिस ने नकली प्लेटलेट रैकेट में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिलाधिकारी ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि मरीज को मौसम्बी का जूस दिया गया था जो प्लेटलेट्स जैसा दिखता है।  

अधिकारियों शुक्रवार तक अस्पताल को खाली करने का आदेश दिया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण से अपेक्षित अनुमति प्राप्त किए बगैर भवन का निर्माण कराया गया है, जिसके लिए पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था और अपना पक्ष रखने के लिए सुनवाई का अवसर दिया गया था।

टॅग्स :प्रयागराजहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण