लाइव न्यूज़ :

UP की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तोगड़िया की पार्टी, खुद बनारस से ठोक सकते हैं दावेदारी

By भाषा | Updated: February 21, 2019 19:00 IST

तोगड़िया ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका 'हिन्दुस्थान निर्माण दल' प्रदेश की अस्सी सीटों सहित पूरे देश में चुनाव लड़ेगा। उन्हें वाराणसी, मथुरा और अयोध्या से चुनाव लड़ने का आमंत्रण मिला है। यह भी हो सकता है कि वह प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें।

Open in App

विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी हिन्दुस्तान निर्माण दल उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और वह खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मैदान में उतर सकते हैं।

तोगड़िया ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका 'हिन्दुस्थान निर्माण दल' प्रदेश की अस्सी सीटों सहित पूरे देश में चुनाव लड़ेगा। उन्हें वाराणसी, मथुरा और अयोध्या से चुनाव लड़ने का आमंत्रण मिला है। यह भी हो सकता है कि वह प्रधानमंत्री के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से चुनाव मैदान में उतरें।

तोगड़िया ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर उनकी पार्टी सत्ता में आयी तो एक हफ्ते के अंदर अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर बनाया जाएगा और पांच साल तक सीमा पर एक भी सैनिक को शहीद नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनके लगभग पांच साल के कार्यकाल में सीमा पर कई सैनिक शहीद हुए। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में आये तो पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश देंगे।

तोगड़िया ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और अलगाववादियों के प्रति मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण ही सीमा पर सैनिक शहीद हो रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रवीण तोगड़ियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए