लाइव न्यूज़ :

प्रताप चंद्र सारंगी के नाम पर तालियों से गूंज उठा राष्ट्रपति भवन का प्रांगण, मोदी के इस मंत्री में क्या है खास?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 09:49 IST

ओडिशा के बालासोर से पहली बार सांसद बने प्रताप चंद्र सारंगी ने मोदी सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए 58 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।ओडिशा के बालासोर से चुनाव जीतने वाले प्रताप चंद्र सारंगी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

गुरुवार की शाम मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जब 56वें मंत्री का नाम पुकारा गया तो राष्ट्रपति भवन का पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ओडिशा के बालासोर से पहली बार सांसद बने प्रताप चंद्र सारंगी ने मोदी सरकार में राज्यमंत्री पद की शपथ ली। यह दूसरा मौका है जब सारंगी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इससे कुछ दिनों पहले वो दिल्ली आने के लिए अपना साधारण सा बैग पैक करते हुए तस्वीर के साथ ट्रेंड हुए थे। 

सरलता की प्रतिमूर्ति है सारंगी

फूस का घर, आने जाने के लिए साइकिल और पेंशन की राशि को गरीब बच्चों के लिए दे देना। मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुये ओडिशा के सांसद प्रताप सारंगी को अपनी इसी सादगी के लिए जाना जाता है। अब 64 साल के हो चुके प्रताप सारंगी ने कभी साधु बनना चाहा था और वह एकांत जीवन बिताना चाहते थे लेकिन उनका समाज के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव उनको मोदी मंत्रिमंडल में ले आया। 

ओडिशा का मोदी

सारंगी लंबे समय तक आरएसएस से जुड़े रहे हैं और इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बालासोर संसदीय सीट से बीजद प्रत्याशी रबींद्र कुमार जेना को 12,956 मतों से हरा दिया। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सारंगी को ओडिशा का मोदी भी कहा जाता है। वह दो बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। 2014 के चुनावी हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 10 लाख रुपये थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहओड़िसाबालासोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील