लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- बिना पढ़े लिखे नेता पूरे समाज को बना रहे है अनपढ़

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2022 23:18 IST

इस पर बोलते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि यहां पर लोगों ने एक रीति बना दी है कि जो लोग कुर्ता पर गंजी पहन लेंगे, लोग उसी को जमीनी नेता मानने लगते हैं। अगर बिहार का नेता है तो उसको बोलने, बैठने, कपड़ा पहनने का ढंग नहीं होना चाहिए। उसको देश दुनिया की जानकारी नहीं होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पीके ने सीएम पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। ऐसे में चुनावी रणनीतिकार ने जनता से सही नेता के चयन करने की बात कही है।

पटना:बिहार में जनसुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। इसी कडी में एकबार फिर से उन्होंने नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के नेता खुद अनपढ़ हैं और जनता को भी अनपढ़ बना रहे हैं। 

इनका सारा फोकस स्कूलों में खिचड़ी बांटने पर है। पीके ने बिहार के मौजूदा हालात के लिए राज्य में दशकों से सत्ता पर काबिज नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के नेता और जनता आज भी 1960 में जी रहे हैं।

नेता तो खुद अनपढ़ है जनता को भी बना रहे है अनपढ़-पीके

इस पर बोलते हुए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि नेता खुद भी अनपढ़ हैं और पूरे समाज को अनपढ़ बना रहे हैं। पीके ने कहा कि समाजवाद का ढोंग करने वाले लोगों ने समाजवाद के नाम पर गरीबी और अशिक्षा को बांटा है। बिहार के स्कूलों में सिर्फ खिचड़ी बांटी जाती है। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले भी लोग आवास और अनाज मांग रहे थे, आज भी लोग आवास और अनाज मांग रहे हैं। 

यहां की सरकारों ने पूरे समाज को अशिक्षित बनाकर समतामूलक राज्य बना दिया। उन्होंने शराबबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की पूरी व्यवस्था लॉ एंड ऑर्डर और शराबबंदी तक ही सीमित रह गई। उसमें भी सरकार असफल रही। 

प्रशांत किशोर ने जनता से सही नेता का चयन करने की बात कही

बिहार की दशा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि अगर आप सही नेता का चयन नहीं कर सकते तो आज जिस दशा में हैं, उसी दशा में जीवन भर रहना पड़ेगा। कुर्ता के ऊपर बनियान पहनने वाले को ही बिहार के लोग जमीनी नेता मान रहे हैं, जिसे बदलने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि यहां पर लोगों ने एक रीति बना दी है कि जो लोग कुर्ता पर गंजी पहन लेंगे, लोग उसी को जमीनी नेता मानने लगते हैं। अगर बिहार का नेता है तो उसको बोलने, बैठने, कपड़ा पहनने का ढंग नहीं होना चाहिए। उसको देश दुनिया की जानकारी नहीं होनी चाहिए। 

पीके ने सीएम नीतीश पर भी निशाना साधा है

ऐसे लोगों को हम जमीनी नेता मान लेते हैं। ऐसे लोगों को नेता बनाएगा तो जिस हालत में रह रहे हैं उसी में रहना पड़ेगा। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पूरे 17 साल के कार्यकाल की सबसे बड़ी नाकामी है, शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया