लाइव न्यूज़ :

बोले प्रशांत किशोर- बच्चे जवान हो गए, जवान बूढे हो गए, कितने परलोक सिधार गए लेकिन बिहार की दशा नहीं बदली

By शिवेंद्र राय | Updated: February 13, 2023 20:47 IST

बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर कभी नीतीश कुमार के सहयोगी हुआ करते थे। लेकिन अब पीके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव, तेजस्वी यादव पर लगातार हमले कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले हैं प्रशांत किशोर2 अक्टूबर 2022 को शुरू की थी यात्राफिलहाल जन सुराज यात्रा बिहार के सीवान जिले में है

सीवान: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले हुए हैं। 2 अक्टूबर 2022 को बेतिया के भितिहरवा से प्रशांत किशोर ने इस यात्रा की शुरुआत की थी और अब इस यात्रा के 135 दिन पूरे हो चुके हैं। अपनी यात्रा में प्रशांत किशोर बिहार की सभी पंचायतों का भ्रमण कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव, तेजस्वी यादव पर लगातार हमले कर रहे हैं। 

इस क्रम में यात्रा के 135वें दिन प्रशांत किशोर सिवान के गोरेयाकोठी प्रखंड पहुंचे और स्थानीय लोगों से बात की। यहां प्रशांत किशोर ने कहा, "आज सबसे ज्यादा अशिक्षा, बेरोजगारी बिहार में है। बहुत सारे लोगों ने बहुत तरीके से प्रयास किए। पहले कांग्रेस को वोट दिया, फिर 15 साल तक गरीब के लड़के लालू को वोट दिया। फिर हमने कहा कि पढ़े-लिखे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाओ। इसमें 17 साल से नीतीश कुमार भी बैठे रहे। इतना ही नहीं  पीएम मोदी को भी वोट देकर देख लिया लेकिन बिहार की दशा नहीं सुधरी। पुराना रोग होता है जिसकी नब्ज आसानी से पकड़ नहीं आती है। बिल्कुल वैसी स्थित बिहार की समस्याओं की है। हम ये बताने के लिए पैदल चल रहे हैं कि आपकी ये दुर्दशा है क्यों है?" 

पीके ने आगे कहा, "आज आपकी ये दुर्दशा इसलिए है क्योंकि आप बिहार के लोग 5 साल बैठ के यही बात करते हैं कि भ्रष्टाचार है, सड़क नहीं है, नाली नहीं है, पढ़ने की व्यवस्था नहीं है, रोजगार नहीं है, खेत में पानी नहीं है, यूरिया नहीं है। ये सब बातें आपको मालूम हैं। आप रोज चर्चा भी करते हैं लेकिन जैसे ही चुनाव का समय आता है  ये सारी बातें भूल जाते हैं. आपके सामने हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि अपने बच्चों के लिए वोट करना सीखिए। एक प्रशांत किशोर आ जाए या 10, बिहार को कोई नहीं सुधार सकता क्योंकि यहां की सुधरने को तैयार नहीं है। जब आपको अपने बच्चों की चिंता ही नहीं है तो कोई नेता और दल आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।" 

प्रशांत किशोर का सीवान जिले में आज आठवां दिन था पूरा फरवरी महीना वह सीवान के भ्रमण में ही बिताएंगे। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए पीके ने कहा, "हम आपसे वोट नहीं मांग रहे हैं। अपना नहीं तो अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करिए। धर्म-जाति, भारत-पाकिस्तान, हिंदू-मुस्लिम में उलझे रहेंगे तो आपकी तरक्की कभी नहीं होगी। जिस गरीबी बदहाली में आपका जीवन गुजरा है आपकी आने वाली पीढ़ी का भी इसी बदहाली में जीवन बीतेगा।"

टॅग्स :बिहारप्रशांत किशोरनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील