लाइव न्यूज़ :

ये आदमी आपको फिर ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए, प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर किया हमला, बंगाल में हमने भाजपा को हराया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2023 18:20 IST

राज्यसभा में आज उपसभापति कौन है? आज कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है कि राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी हैं, हरिवंश, कौन है? हरिवंश जी नीतीश कुमार की पार्टी के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था। 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया।

पटनाः बिहार में जन सुराज के माध्यम से सियासी जमीन तैयार करने में जुटे प्रशांत किशोर ने एकबार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है तो जो कानून देश में बनता है, वो लोकसभा और राज्यसभा में पास होता है।

राज्यसभा में आज उपसभापति कौन है? आज कोई नीतीश कुमार से पूछ नहीं रहा है कि राज्यसभा का उपसभापति कौन है? हरिवंश जी हैं, हरिवंश, कौन है? हरिवंश जी नीतीश कुमार की पार्टी के हैं। अगर नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़ दिया है तो इस पद को छोड़ क्यों नहीं रहे हैं? उस एमपी को हटाते क्यों नहीं?

प्रशांत किशोर ने कहा कि 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था। 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा। फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। मैं उनके साथ रहा हूं मुझे उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता।

जब सीएए और एनआरसी आया था और लोगों पर तलवार लटकी थी तो किसने अपना गर्दन बंगाल में जाकर फंसाया? कौन वीर बिहार का बंगाल में लड़ने गया था? लालू यादव गए थे कि तेजस्वी यादव गए थे कि नीतीश कुमार गए थे? कोई नहीं गया था। हम गए थे अपना कंधा लगाने अपनी गर्दन फंसाई थी। आज भाजपा बंगाल में जीत गई होती तो आप लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते।

हमने भाजपा को हराया है। पीके ने कहा कि हमने भाजपा को हराया है। अगर बैलून में हवा हमने भरा है तो निकालेंगे भी हम ही..आप लिखकर रख लीजिए। पूरी ताकत भाजपा ने बंगाल में लगा दी लेकिन फिर भी उन्हें नहीं जीतने दिया। आप जिनके साथ 30 साल से हैं, आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए...स्थिति बदल कर रख दूंगा।

टॅग्स :बिहारपटनाप्रशांत किशोरनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील