लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने किया ऐलान- बिहार में सरकार बनते ही शराबबंदी कानून करेंगे समाप्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2024 18:13 IST

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि बिहार में अगर हमारी सरकार बनी तो एक घंटा के अंदर में शराबबंदी कानून को खत्म कर देंगे। दरअसल, प्रशांत किशोर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा कि हम पिछले कई महीनों से ये कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है।इसकी वजह से बिहार को राजस्व का बड़ा घाटा तो सहना पड़ ही रहा है।उन्होंने कहा कि ठीक है कि कहीं-कहीं शराब पीने या बेचने की घटना सामने आती है।

पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि बिहार में अगर हमारी सरकार बनी तो एक घंटा के अंदर में शराबबंदी कानून को खत्म कर देंगे। दरअसल, प्रशांत किशोर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनसे जब यह सवाल किया गया कि शराबबंदी को कैसे खत्म करेंगे तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी आपको तब मिल ही जाएगी जब हमारी सरकार बनेगी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम पिछले कई महीनों से ये कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी सफल नहीं है। इसकी वजह से बिहार को राजस्व का बड़ा घाटा तो सहना पड़ ही रहा है।

लेकिन, दूसरी तरफ शराबबंदी का फायदा उठा अवैध शराब के धंधे में लगे राजनेता से लेकर नौकरशाह और बिचौलिया तक अवैध धन कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बिहार में शराबबंदी का फैसला महज ढकोसला है और इसका कोई फायदा बिहार के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। 

वहीं प्रशांत किशोर के द्वारा शराबबंदी कानून को समाप्त करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि अगर हिम्मत है तो पीके को तो किसी महिला स्कूल और कॉलेज में जाकर लड़कियों के सामने जाकर यह बात कहनी चाहिए, तब महिलाएं उनकी राय के बाद क्या हालत करती हैं, उन्हें पता चल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि ठीक है कि कहीं-कहीं शराब पीने या बेचने की घटना सामने आती है। लेकिन, वो चोरी छुपे होता है कोई खुलकर इसका साहस नहीं कर सकता है। इसका समाज में भी काफ़ी अच्छा मैसेज जा रहा है जो लोग इसे खत्म करना चाहते है वो बिहार के दुश्मन हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?