लाइव न्यूज़ :

बिहार के सियासत में कदम रख चुके प्रशांत किशोर ने किया दावा, अगले विधानसभा चुनाव में वह सबके दांत कर देंगे खट्टा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2024 19:30 IST

प्राशंत किशोर ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव धकिया नहीं सकते हैं। मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा।

Open in App

पटना: चुनावी रणनीतिकार से सियासत में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि अगला विधानसभा चुनाव वह मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव लड़ेंगे तो राजद के अध्यक्ष लालू यादव और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि वे मुझे धकिया (धकेल) दें, उनके बस की बात नहीं। बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे पीके ने कहा कि वे अगर जन सुराज व्यवस्था नहीं बनाएंगे तो कल होकर समाज के लोग बोलेंगे कि प्रशांत किशोर गांवों-प्रखंडों में घूम रहे हैं, इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुझे नीतीश कुमार और लालू यादव धकिया नहीं सकते हैं। मैं अगर बिहार में लड़ने आया हूं तो इतनी ताकत के साथ लड़ूंगा कि इन सब नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। पीके ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आपने मेरा काम देखा होगा कि मैंने ही उनकी नस ढीली की थी। समाज में कई ऐसे लोग हैं जो लड़ने के लिए लड़ते हैं। हम उनमें से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम बिहार के लड़के हैं। देशभर का नेता जब चुनाव लड़ते हैं तो मुझसे सलाह लेते हैं, तो ये नेता मेरा क्या करेंगे? एक बार समाज के लोग खड़े हो गए तो जन-बल के आगे कोई बल खड़ा होने वाला नहीं है। 

पीके ने कहा कि अगर लड़ने आए हैं तो इस बात को मानकर चलिए कि विजयी होने का खाका भी दिमाग में लेकर आए हैं। सोच समझ कर आए हैं, ये कठिन काम है। इसको करने में कितनी ताकत लगानी पड़ेगी, कितना पसीना बहाना पड़ेगा, कितनी व्यवस्था बनानी पड़ेगी और कितना संसाधन लगाना पड़ेगा। सब कुछ सोच-समझ कर व्यवस्था बनाने बिहार आए हैं। उन्होंने कहा कि ये जितने नेता हैं ये सोच रहे हैं हम धकियाने वाले आदमी हैं, लेकिन वे गलतफहमी में हैं। हम लोग बड़े-बड़े लोगों के नाक में दम कर देते हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब