लाइव न्यूज़ :

जदयू नेता व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तृणमूल की शहीद दिवस रैली में शामिल होंगे

By भाषा | Updated: July 20, 2019 19:34 IST

पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने बताया कि रैली के लिए एक औपचारिक निमंत्रण किशोर को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के संगठन ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक)’ के सदस्य 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने से पहले जनता के मिजाज को समझने के लिए रविवार की रैली में लोगों से घुलेंगे-मिलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवह (किशोर) और उनकी टीम के सदस्य रविवार की रैली में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मन को पढ़ने की कोशिश करेंगे।वे यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि रैली में किन वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं।

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी टीम 2021 राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की जनता के मिजाज को समझने के लिए रविवार को यहां शहीद दिवस पर आयोजित होने वाली तृणमूल की विशाल रैली में मौजूद रहेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता ने बताया कि रैली के लिए एक औपचारिक निमंत्रण किशोर को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के संगठन ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आईपैक)’ के सदस्य 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने से पहले जनता के मिजाज को समझने के लिए रविवार की रैली में लोगों से घुलेंगे-मिलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह (किशोर) और उनकी टीम के सदस्य रविवार की रैली में लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के मन को पढ़ने की कोशिश करेंगे। वे यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि रैली में किन वर्गों के लोग भाग ले रहे हैं और वे तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी से क्या चाह रहे हैं।

मूल रूप से, वे लोगों के मिजाज को समझने की कोशिश करेंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस हर साल 21 जुलाई को पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा शासन के दौरान 1993 में पुलिस गोलीबारी में मारे गए 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में रैली का आयोजन करती है। बनर्जी उस समय युवा कांग्रेस की नेता थीं। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीममता बनर्जीकोलकाताजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील