लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आने के बाद बिहार कैबिनेट की बैठक नहीं हुई है क्या?, आखिर 10 लाख नौकरी कब, प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 13, 2022 18:41 IST

चुनाव रणनीतिकार और राजनीतिक नेता प्रशांत किशोर ने खुद के चुनाव लड़ने की संभावना से शनिवार को इनकार किया लेकिन अपने गृह राज्य बिहार के लिए एक ‘‘बेहतर विकल्प’’ बनाने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार से पूछना चाहिए कि “मुझे दो साल के लिए अपने निवास पर क्यों रखा था।”कैबिनेट की पहली बैठक में नियोजित शिक्षकों को परमानेंट कर दिया जायेगा।प्रशांत किशोर राज्य की 3500 किलोमीटर लंबी पद यात्रा पर हैं।

पटनाः बिहार में पदयात्रा कर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बेहद तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि तेजस्वी यादव की कलम की स्याही सूख गई है या फिर उनके सत्ता में आने के बाद बिहार में कैबिनेट की कोई बैठक ही नहीं हुई है?

प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव 2020 से लगातार ये कहते रहे हैं कि जैसे ही वे बिहार की सत्ता में आयेंगे तो पहला साइन 10 लाख नौकरी देने की फाइल पर करेंगे। बिहार में कैबिनेट की बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव 10 लाख नौकरी देने का आयेगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते रहे हैं कि कैबिनेट की पहली बैठक में नियोजित शिक्षकों को परमानेंट कर दिया जायेगा।

ठेके पर नौकरी करने वाले को पक्की सरकारी नौकरी दे दी जायेगी। अब जब वे सत्ता में आ गये हैं इन घोषणाओं का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव या नीतीश कुमार जनता की आंखों में खुलेआम धूल इसलिए झोंक रहे हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि चुनाव में कोई इसे याद नहीं रखेगा। जनता वोट जाति और धर्म के नाम पर ही करेगी।

अगर जनता उनके छलावे को याद रखा रखती तो कोई नेता झूठ बोलकर सत्ता में नहीं आता। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बार-बार ये कह रहे हैं कि नीतीश कुमार ने अगर एक साल में 10 लाख नौकरी दे दी तो वे अपनी जन सुराज यात्रा रद्द कर देंगे और नीतीश कुमार के लिए जनता के बीच प्रचार करने में जुट जायेंगे।

‘आईपैक’ के संस्थापक से बार-बार पूछा गया कि क्या वह खुद चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं चुनाव क्यों लड़ूंगा, मेरी ऐसी कोई आकांक्षा नहीं है।’’ क्या ‘‘जन सुराज’’ अभियान को राजनीतिक दल में बदला जाए या नहीं। किशोर राज्य की 3500 किलोमीटर लंबी पद यात्रा पर हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया