लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए केजरीवाल से मिलाया हाथ, बनाएंगे आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी रणनीति

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 14, 2019 11:47 IST

Prashant Kishor: रणनीतिकार और जेडीयू नेता प्रशांत किशोर की कंपनी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप से मिलाया हाथ

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप से मिलाया हाथसीएबी के मुद्दे पर जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने पार्टी की खुले तौर पर की थी आलोचना

जेडीयू नेता और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी से हाथ मिलाया है। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करके प्रशांत किशोर की एजेंसी I-PAC के आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने की जानकारी दी। 

प्रशांत किशोर पहले भी कई पार्टियों के लिए चुनावी रणनीति बनाने का काम कर चुके हैं। उनकी एजेंसी इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमेटी (I-PAC) राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति बनाती है। 

प्रशांत किशोर बना रहे हैं 2021 विधानसभा चुनावों के लिए ममता बनर्जी के लिए रणनीति

अभी प्रशांत किशोर की एजेंसी इंडियन पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी (I-PAC) तृणमूल कांग्रेस के लिए 2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों अभियान के लिए रणनीति बनाने पर काम कर रही है।

प्रशांत किशोर और ममता बनर्जी को साथ लाने का काम किया था ममता के भतीजे और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने। प्रशांत किशोर ममता को लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए रणनीति बनाने में मदद कर रहे हैं। 

प्रशांत किशोर ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के साथ कमाम करते हुए उनकी पार्टी को पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के खिलाफ जोरदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

नीतीश के साथ प्रशांत की सीएबी के मुददे पर अनबन!

जेडीयू के  उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सीएबी को समर्थन देने के मुद्दे पर पार्टी के रुख की सार्वजनिक तौर पर कड़ी आलोचना की थी।

इसके बाद उनके पार्टी प्रमुख और सीएम नीतीश कुमार के साथ भी अनबन की खबरें आ रही थीं। प्रशांत किशोर के शनिवार को नीतीश कुमार से मुलाकात करने की संभावना है।

प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन बिल की आलोचना करते हुए कहा था कि ये संविधान और जेडीयू के सिद्धांतों दोनों के खिलाफ है और पार्टी का इसका समर्थन करना निराशाजनक है।

प्रशांत किशोर ने सीएबी के बुधवार को संसद से पास होने के बाद इसकी आलोचना करते हुए शुक्रवार को ट्विटर पर लिथा था, 'अब न्यायपालिका से पहले 16 गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों पर भारत की आत्मा बचाने का जिम्मा है क्योंकि ये वो राज्य हैं जिन्हें अपने यहां इसे लागू करना है। तीन मुख्यमंत्रियों (बंगाल/केरल/पंजाब) ने सीएबी और एनआरसी को 'न' कह दिया है। अब दूसरे लोगों के लिए अपना रुख स्पष्ट करने का समय है।'

टॅग्स :प्रशांत किशोरअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीजेडीयूनीतीश कुमारनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप