लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से तीन दिन में दूसरी बार मिले प्रशांत किशोर, पार्टी में लगातार मंथन जारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 19, 2022 10:03 IST

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तीन दिन में दो बार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को 10 जनपथ में हुई मुलाकात इस हफ्ते की लगातार दूसरी बैठक है।इससे पहले सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को भी हाईलेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें प्रशांत कोशोर ने शिरकत की थी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को लगभग पांच घंटे तक बैठक की। इस बैठक में सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, पी चिदंबरम, रणदीप सुरजेवाला, अम्बिका सोनी, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज नेता शामिल रहे। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी व अन्य बड़े नेता लगातार हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं।

मालूम हो, सोमवार को 10 जनपथ में हुई मुलाकात इस हफ्ते की लगातार दूसरी बैठक है। इससे पहले सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को भी हाईलेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें प्रशांत कोशोर ने शिरकत की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी बतौर सलाहकार इस्तेमाल नहीं करने वाली है बल्कि वह नेता के रूप में काम कर सकते हैं। 

बता दें कि शनिवार को हुई बैठक में किशोर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई थी और अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका पेश किया था। इस बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था, "प्रशांत किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष को 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी। जो योजना उन्होंने सामने रखी है, उस पर पार्टी का एक समूह विचार करेगा और एक सप्ताह के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इसके बाद इस पर अंतिम फैसला होगा।"

टॅग्स :प्रशांत किशोरकांग्रेससोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर