लाइव न्यूज़ :

"राजनीति में ईमानदार भूमिका निभा रहे प्रशांत किशोर", बिहार चुनाव से पहले बोले चिराग पासवान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2025 09:54 IST

Bihar Election 2025: जब उनसे पूछा गया कि क्या किशोर ने उनके 'बिहार पहले, बिहारी पहले' के एजेंडे को हाईजैक कर लिया है, तो चिराग पासवान ने कहा कि कोई भी दूसरे के एजेंडे को हाईजैक नहीं कर सकता।

Open in App

Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि वह बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर द्वारा निभाई जा रही ‘‘ईमानदार भूमिका’’ की सराहना करते हैं, क्योंकि जो भी जाति, पंथ या धर्म के बारे में नहीं, बल्कि राज्य के बारे में सोचता है, उसका वहां स्वागत है।

प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं। जब पासवान से किशोर द्वारा उनके 'बिहार पहले, बिहारी पहले' के नारे को ‘हाईजैक’ करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कोई भी दूसरे के एजेंडे को ‘हाईजैक’ नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा, "प्रशांत जी बिहार की राजनीति में एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं।" 

पासवान ने कहा कि वह उन सभी का स्वागत करते हैं जो धर्म, जाति और पंथ के मुद्दों से ऊपर उठकर बिहार और राज्य के लोगों की प्रगति के लिए काम करना चाहते हैं। लोजपा (आर) अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि लोगों के पास चुनने के लिए इतने सारे विकल्प होते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "लोकतंत्र में, कई विकल्प होना बेहतर है।"

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की स्थापना की है, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक घटक दल है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है और यह सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच एक बड़ा विवाद का विषय बन गया है। भाजपा की सहयोगी जदयू ने चल रहे एसआईआर का बचाव करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य योग्य मतदाताओं की पहचान करना है ताकि संदिग्ध घुसपैठियों सहित अपात्र मतदाता मतदान न कर सकें।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चिराग पासवानप्रशांत किशोरराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं