लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को मना करने के बाद बिहार की राजनीति में एंट्री के लिए प्रशांत किशोर तैयार! दिए ये संकेत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 2, 2022 10:47 IST

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर बिहार में राजनीतिक एंट्री को लेकर संकेत दिए हैं। उनके द्वारा दिए गए ये संकेत हाल ही में कांग्रेस को मना करने के बाद आए हैं। जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय किशोर धमाकेदार बदलाव लाने के लिए फ्री हैंड चाहते थे न कि वृद्धिशील जैसा कि कांग्रेस चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देअब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने कुशल राजनीतिक कौशल से रणनीति बनाकर कई पार्टियों को चुनाव जिताने वाले प्रशांत किशोर खुद राजनीति में उतरने वाले हैं।प्रशांत किशोर ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी पर तंज कसा था।

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को एक बार फिर बिहार में राजनीतिक एंट्री को लेकर संकेत दिए। प्रशांत किशोर द्वारा दिया गया ये संकेत एक हफ्ते बाद आया जब उन्होंने 2024 के आम चुनावों पर काम करने वाली समिति के सदस्य के रूप में बोर्ड में आने के लिए कांग्रेस के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। बता दें कि सूत्रों ने यह जानकारी दी थी कि 45 वर्षीय किशोर धमाकेदार बदलाव लाने के लिए फ्री हैंड चाहते थे न कि वृद्धिशील जैसा कि कांग्रेस चाहती थी।

ऐसे में किशोर द्वारा किए गए ट्वीट के बाद अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने कुशल राजनीतिक कौशल से रणनीति बनाकर कई पार्टियों को चुनाव जिताने वाले प्रशांत किशोर खुद राजनीति में उतरने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "लोकतंत्र में एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीति को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज ने 10 साल के रोलरकोस्टर की सवारी का नेतृत्व किया। जैसे ही मैं पेज को पलटता हूं, पता चलता है कि अब मुद्दों और 'जन सुराज' के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए रियल मास्टर्स यानी जनता तक जाने का समय आ गया है। शुरुआत बिहार से।"

बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी पर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, "मैंने ईएजी के हिस्से के रूप में पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। मेरी विनम्र राय में परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।"

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?