लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: "जीवन उनका बीत जाएगा लेकिन वह 10 लाख नौकरी नहीं दे सकते है....", प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर कटाक्ष

By आजाद खान | Updated: April 25, 2023 17:02 IST

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कहा है कि "वह बंगाल, उत्तर प्रदेश ना जाने कहां-कहां घूम रहे हैं, उन्होने कहा था कि पहली केबिनेट के बाद 10 लाख नौकरियाँ देंगे, तो दें ना नौकरी, या कह दें कि भाई मैं नहीं दे सकता और यह सिर्फ एक चुनावी वादा था।"

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव का जीवन बीत जाएगा लेकिन फिर भी वह बिहार में 10 लाख नौकरियां नहीं दे सकेंगे।किशोर ने यह भी कहा है कि अगर नौकरियां नहीं दे पाते है तेजस्वी यादव तो वे जनता से माफी मांगे।

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से 10 लाख नौकरियों के मुद्दे को उठाया है और इसे लेकर तेजस्वी यादव को फिर से घेरा है। पत्रकारों द्वारा बिहार में नौकरियों के सवाल पर जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि लोग उनसे कहते है कि आप केवल तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों की बात करते है लेकिन पीएम मोदी ने जो नौकरियों का वादा किया है, उस पर आप कुछ नहीं बोलते है। 

इस पर उन्होंने कहा है कि मैं सबकी बात कर रहा हूं, यहां तक की मैं अपनी भी बात कह रहा है। उन्होंने साफ किया है कि अगर मैं भी आपसे नौकरी देने का वादा करता हूं तो मुझे इसके लिए पहले कोई कार्यक्रम देना होगा कि कैसे मैं आपको नौकरी दूंगा। उनके अनुसार, अगर मैं भी आपसे कह रहा हूं मैं यहां आकर आपको नौकरी दे दूंगा तो जब मैं उसका कोई कार्यक्रम ना दे दूं कि नौकरी कैसे दूंगा तब तक मैं भी आपको ठगूंगा। यही नहीं प्रशांत ने तेजस्वी यादव के परिवार को लेकर भी बयान दिया है। 

क्या बोले प्रशांत किशोर

बिहार में पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा और उनके द्वारा पूर्व में किए गए वादों पर बोला है। तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में 10 लाख नौकरियां देने वाले बयान पर बोलते हुए प्रशांत ने कहा है कि "तेजस्वी यादव ने कहा था कि सत्ता में आते ही 10 लाख सरकारी नौकरी दे दूंगा। पहली कैबिनेट में ही दे दूंगा। वह बंगाल और कहां-कहां घूम रहे हैं, उनसे पूछिए की कैबिनेट की बैठक हो रही है या नहीं। अगस्त से आप कैबिनेट में बैठे हुए हैं।" 

इस पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा है कि "यह तो सब जानता है कि जीवन उनका बीत जाएगा 10 लाख नौकरी वह नहीं दे सकते है। यही नहीं प्रशांत ने यह भी कहा है कि जो आदमी खुद अगर वो लालू यादव का लड़का न हो तो उसको नौकरी न मिले, वो क्या किसी दूसरे को नौकरी दे सकता है।"

...या तेजस्वी यादव कह दे कि यह एक चुनावी वादा था- प्रशांत किशोर

10 लाख नौकरियों पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा है कि "तेजस्वी यादव ने पहली कैबिनेट बैठक में ही 10 लाख नौकरियां देने की बात की थी…सब जानते हैं कि वह 10 लाख नौकरियां नहीं दे सकते. अगर तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के बेटे नहीं होते तो उन्हें देश में क्या नौकरी मिलती?"

इस पर उन्होंने आगे कहा है कि "वह बंगाल, उत्तर प्रदेश ना जाने कहां-कहां घूम रहे हैं, उन्होने कहा था कि पहली केबिनेट के बाद 10 लाख नौकरियाँ देंगे, तो दें ना नौकरी, या कह दें कि भाई मैं नहीं दे सकता और यह सिर्फ एक चुनावी वादा था।" 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए