लाइव न्यूज़ :

प्रणब मुखर्जी के हृदय के काम करने की स्थिति स्थिर, अब भी वेंटिलेटर पर: अस्पताल

By भाषा | Updated: August 21, 2020 13:52 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे है।प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में कोई परिवर्तन नहीं आया है और उनके हृदय की स्थिति स्थिर है। वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुखर्जी को दिल्ली छावनी स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में 10 अगस्त को भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी। इसके बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था जिसका इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल में डॉक्टरों का एक दल उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे है। अस्पताल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “प्रणब मुखर्जी की चिकित्सकीय हालत वैसी ही बनी हुई है। उनके फेफड़ों में संक्रमण का इलाज किया जा रहा है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानकों पर नजर रखी जा रही है और उनके हृदय के काम करने की स्थिति स्थिर है।” मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे। 

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतकोलकाताः कांग्रेस और राजनीति में मेरा दूसरा जन्मदिन?, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत टीएमसी में 4 साल तक रहने के बाद कांग्रेस में फिर से लौटे

भारत2012 में प्रणब मुखर्जी को पीएम और  मनमोहन सिंह को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था?, मणिशंकर अय्यर ने किताब में किए कई खुलासे

भारत"गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में नहीं दिया कोई पद, कांग्रेस 'परिवार' से बाहर तलाशे अपना नेतृत्व" प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा

भारत"राहुल गांधी को बदनाम करने के लिए भाजपा शर्मिष्ठा मुखर्जी का इस्तेमाल कर रही है", कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos