लाइव न्यूज़ :

प्रमोद सावंत कल 11 बजे लेंगे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By भाषा | Updated: March 27, 2022 13:13 IST

प्रमोद सावंत 28 मार्च को गोवा के सीएम के तौर पर लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पणजी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा।

Open in App

पणजी: हाल में संपन्न गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 20 सीटें दिलाने वाले तीन बार के विधायक प्रमोद सावंत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। शपथ ग्रहण समारोह यहां पास के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा।

सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में 10,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है और राज्य में शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण विभिन्न समाचार चैनलों के माध्यम से भी किया जाएगा। हालांकि, भाजपा सोमवार को शपथ लेने वाले अन्य कैबिनेट मंत्रियों की संख्या को लेकर अब तक खामोश रही है।

गोवा मंत्रिमंडल को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं

संपर्क किए जाने पर सावंत ने रविवार सुबह कहा, ‘‘आपको इसके बारे में कल पता चलेगा। अभी, मुझे नहीं पता कि कितने मंत्री शपथ लेंगे।’’ मुख्यमंत्री के अलावा, गोवा कैबिनेट में 11 और मंत्री हो सकते हैं। यह दूसरी बार होगा जब गोवा के मुख्यमंत्री राजभवन परिसर के बाहर शपथ लेंगे। मनोहर पर्रिकर ने 2012 में राज्य की राजधानी पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस वक्त भाजपा सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने 29 मार्च से नयी विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया है, इस दौरान सावंत को विश्वास मत हासिल करना होगा। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा का नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा, जिसमें विधेयकों को पारित करने और लेखानुदान सहित कई विधायी कार्यों को पूरा किए जाने की उम्मीद है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष ने जहां विधायक अलेक्सो सिकेरा को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है, वहीं भाजपा के रविवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा करने की उम्मीद है।

हाल में संपन्न राज्य के चुनाव में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत हासिल की, जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है। सावंत (48) उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने पर्रिकर के निधन के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सावंत पेशे से एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

टॅग्स :प्रमोद सावंतगोवा विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम