लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री के भतीजे ने थामा सपा का दामन, BJP को बताया-पिछड़े वर्ग का विरोधी 

By IANS | Updated: February 17, 2018 15:26 IST

अखिलेश यादव ने पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है। मैं तो कहता हूं कि किसानों को पंजाब नेशनल बैंक जाना चाहिए।

Open in App

लखनऊ ,17 फरवरी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में शनिवार को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद मौर्य सहित कई बड़े नेता सपा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में कई लोगों को सपा में शामिल होने की घोषणा की। 

प्रमोद मौर्य प्रतापगढ़ के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान एक सवाल के जवाब में प्रमोद मौर्य ने कहा कि यदि स्वामी प्रसाद की ऐसी ही उपेक्षा भाजपा में होती रही तो आने वाले समय में वह भी सपा में शामिल हो सकते हैं।

अखिलेश ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का हार्दिक स्वागत है। जो समाज को एक साथ बढ़ता देखना चाहते हैं, उनको सपा एक साथ जोड़ती रहेगी।

अखिलेश यादव ने पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब तो पंजाब नेशनल बैंक कैशलेस हो गई है। मैं तो कहता हूं कि किसानों को पंजाब नेशनल बैंक जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब तो बजट भी आ गया है, अब बताओ कितने लोगों का कर्ज माफ हुआ है। उपचुनाव में जनता बहुत अच्छा निर्णय लेगी। इससे पहले प्रतापगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, अमेठी में बहुजन समाज पार्टी प्रभारी सत्यभान सिंह, देवरिया के युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मौर्य आदि पार्टी में शामिल हुए। 

स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे ने सपा में शामिल होने के बाद कह कि भाजपा पिछड़े वर्ग की विरोधी है। इस सरकार में हमारे समाज का शोषण हो रहा है। इसी शोषण के कारण हम बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लेकिन यहां भी यही हो रहा है।  

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथबीजेपीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो