लाइव न्यूज़ :

गर्भवती हथिनी की मौत पर मोदी सरकार सख्त, केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा- भारतीय संस्कृति पटाखे खिलाने और मारने की नहीं है

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 4, 2020 09:17 IST

केरल के मलप्पुरम में कुछ लोगों ने गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया था। जिसके बाद उसके मुंह में पटाखे फट जाने से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पता चला कि वह प्रग्नेंट थी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र ने इस पर राज्य से पूरी रिपोर्ट मांगी है। केरल सरकार ने बुधवार (3 जून) को कहा कि पलक्कड जिले में एक गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा।

नई दिल्ली: केरल के पलक्कड जिले में एक गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या के मामले को लेकर मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल में हथिनी की हत्या को लेकर काफी गंभीर है। केंद्र सरकार इस मामले में सही तरीके से जांच कर रही है और अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, भारत की संस्कृति किसी जानवर को पटाखे खिलाने और मारने की नहीं है। केंद्र सरकार ने केरल से इस पूरे मामले पर गंभीर रुख अपनाते हुए रिपोर्ट भी मांगी है। 

केरल सरकार भी गर्भवती हथिनी की हत्या की कर रही जांच

केरल सरकार ने बुधवार (3 जून) को कहा कि पलक्कड जिले में एक गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा। हथिनी ने साइलेंट वैली जंगल में पटाखों से भरा एक अनानास खा लिया था जो उसके मुंह में फट गया और करीब एक सप्ताह के बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद लोगों में रोष फैल गया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पलक्कड जिले के मन्नारकड़ वन मंडल में हथिनी की मौत मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 

मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र ने इस पर राज्य से पूरी रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  पीटीआई-भाषा से बात  प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, हमने घटना पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

हथिनी की वेल्लियार नदी में 27 मई को मौत हो गई थी। इससे पहले वन्यकर्मियों से उसे नदी से बाहर लाने की बहुत कोशिश की थी मगर उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि वह गर्भवती थी। उसके जबड़े टूटे हुए थे। 

जानें हथिनी की मौत पर किसने क्या कहा?  

उद्योगपति रतन टाटा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गर्भवती हथिनी की हत्या को 'सोचीसमझी हत्या' करार दिया और पशु के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया,मैं यह जान कर सदमे में हूं और दुखी हूं कि कुछ लोगों ने निर्दोष, गर्भवती हथिनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा,निर्दोष पशुओं के खिलाफ ऐसे आपराधिक कृत्य किसी मनुष्य की सोची समझी हत्या के काम से किसी भी तरह अलग नहीं है। 

घटना के बाद बॉलीवुड कलाकार अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा आदि ने पशुओं के खिलाफ इस प्रकार की क्रूरता के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। 

इसबीच एक शीर्ष वन अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अप्रैल में कोल्लम जिले के पुनालूर मंडल के पथनापुरम वन क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। 

टॅग्स :केरलप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए