लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna 'Sex Scandal': जेडीएस से निलंबित किए गए प्रज्वल रेवन्ना, जानें क्या बोले एचडी कुमारस्वामी

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2024 12:58 IST

कर्नाटक के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस से निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रज्वल रेवन्ना को जेडीएस से निलंबित कर दिया गया है।कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है।रेवन्ना ने आरोप लगाया कि इस पूरे मुद्दे के पीछे 'राजनीति' है। 

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित करने का फैसला किया है। 

जेडीएस कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवेगौड़ा ने कहा, "हम प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एसआईटी का स्वागत करते हैं। हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से एसआईटी जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित करने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया है।" कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "उनका (प्रज्वल रेवन्ना) निलंबन जांच पूरी होने तक है।"

बता दें कि पुलिस ने प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को प्रज्वल और उनके पिता-जेडीएस विधायक तथा पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया था। कर्नाटक सरकार ने सांसद द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। 

कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में हासन में सामने आई हैं। जेडीएस के विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने कहा कि वह उनकी और उनके बेटे एवं हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की कथित संलिप्तता वाले यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए तैयार हैं। रेवन्ना ने आरोप लगाया कि इस पूरे मुद्दे के पीछे 'राजनीति' है। 

टॅग्स :जनता दल (सेक्युलर)एचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

भारत2026 Rajya Sabha Elections: 2026 में 75 सीट पर राज्यसभा चुनाव, क्या भारत की राजनीति में होंगे बदलाव?, यूपी में 10, महाराष्ट्र में 7 और बिहार में 10 सीट पर पड़ेंगे वोट?

भारतPM Modi Independence Day Speech: 103 मिनट लंबा भाषण, स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा संबोधन, देखिए रिकॉर्ड लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील