लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna 'Sex Scandal': पूर्व सासंद प्रज्वल रेवन्ना ने गलत काम किया है तो फांसी पर लटका दो, भावुक पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने यौन उत्पीड़न आरोपों से घिरे बेटे पर कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2024 22:02 IST

Prajwal Revanna 'Sex Scandal': ‘अगर मेरे बेटे ने गलत काम किया है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाए। मैं मना नहीं करूंगा।’

Open in App
ठळक मुद्देमैं यहां चीजों का बचाव करने या चर्चा करने नहीं आया हूं।मैं 25 साल से विधायक हूं। मैंने 40 साल राजनीतिक जीवन में बिताए हैं। महानिदेशक (उससे) शिकायत दर्ज करवा देते हैं।

Prajwal Revanna 'Sex Scandal': जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के वरिष्ठ विधायक एच डी रेवन्ना ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में कहा कि कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों से घिरे उनके बेटे और पूर्व सासंद प्रज्वल रेवन्ना ने यदि गलत काम किया है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए। भावुक पूर्व मंत्री एच डी रेवन्ना ने पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन पर निशाना साधते हुए उन्हें शीर्ष पद के लिए ‘अनपयुक्त’ बताया। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे बेटे ने गलत काम किया है तो उसे फांसी पर लटका दिया जाए। मैं मना नहीं करूंगा।’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां चीजों का बचाव करने या चर्चा करने नहीं आया हूं। मैं 25 साल से विधायक हूं। मैंने 40 साल राजनीतिक जीवन में बिताए हैं। मेरे खिलाफ़ किसी महिला को (पुलिस) महानिदेशक के दफ़्तर में लाया जाता है और महानिदेशक (उससे) शिकायत दर्ज करवा देते हैं। वह महानिदेशक पद के लिए नालायक हैं। वह महानिदेशक पद के लिए अयोग्य हैं... यह बेशर्म सरकार है।’’

सत्तापक्ष के सदस्यों ने उनके इस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी। यहां तक कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को भी यह कहते हुए सुना गया कि इन बयानों को कार्यवाही से हटा देना चाहिए। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘वह (रेवन्ना) अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके साथ अन्याय हुआ है तो उन्हें नोटिस देना चाहिए, फिर उन्हें चर्चा का मौका दिया जाना चाहिए।’’

एच डी रेवन्ना ने सदन में यह बात उस समय कही, जब विपक्ष के नेता आर अशोक ने हासन यौन शोषण मामले और राज्य द्वारा संचालित कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम लिमिटेड में कथित अनियमितताओं की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच के तौर-तरीकों की तुलना की। एच डी रेवन्ना के 33 वर्षीय बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

उन सभी की जांच एसआईटी कर रही है। प्रज्वल रेवन्ना हाल के लोकसभा चुनाव में अपनी हासन संसदीय सीट पर हार गए थे। यौन उत्पीड़न के मामले तब सामने आये जब प्रज्वल रेवन्ना की कथित संलिप्तता वाले अश्लील वीडियो के पेन ड्राइव 26 अप्रैल के मतदान से पहले कथित रूप से सार्वजनिक किये गये। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ मामले दर्ज किये जाने के बाद जद-एस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। प्रज्वल के पिता एच डी रेवन्ना और मां भवानी जमानत पर हैं। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीएचडी देवगौड़ाबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप